{"_id":"593f53891126f411168b4df1","slug":"farmers-wilfully-defaulting-on-loans-across-country-in-hope-of-waiver-from-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन माफ होने की चाह में किसान नहीं चुकाते हैं कर्ज, 10 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोन माफ होने की चाह में किसान नहीं चुकाते हैं कर्ज, 10 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
farmers
देश भर में मौजूद ज्यादातर किसान बैंकों से लोन लेने के बाद उसे चुकाते नहीं हैं। इससे बैंकों का 10 लाख करोड़ से ऊपर का लोन किसानों पर बकाया चल रहा है। समस्या से परेशान बैंकों ने वित्त मंत्रालय से मुलाकात करके राज्य सरकारों से किसानों का कर्ज माफ नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों के अनुसार कई राज्यों में 50 फीसदी तक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अपना लोन वापसी नहीं किया है। इसके अलावा ऐसे डिफॉल्टर किसान अपने बैंक खातों में जमा पैसे को भी निकाल रहे हैं, जिससे बैंक उनके खाते से भी लोन अमाउंट को काट नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में राज्य सरकारों ने किसानों को कर्ज माफी का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां पर भी राज्य सरकार इस तरह की घोषणा करने वाली है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा 2014 में की थी। इसी तरह यूपी में योगी सरकार ने हाल ही में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की है।