{"_id":"57c290b44f1c1baf1cd4ff64","slug":"uttar-pradesh-assembly-election-mayawati-election-rally-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माया का बीजेपी पर निशाना- बीएसपी के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते हैं अमित शाह ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माया का बीजेपी पर निशाना- बीएसपी के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते हैं अमित शाह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
मायावती ने विपक्षियों पर साधा निशाना
- फोटो : Amar Ujala file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान क्रम में रविवार को आजमगढ़ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। रैली आयोजन स्थल पर जुटे जन समुदाय को देखते हुए मायावती ने मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो के लिए यह मैदान बहुत बड़ा था और बीएसपी के लिए बहुत छोटा है। समर्थकों की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए मायावती ने कहा कि अगली बार यूपी में 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की सरकार बनेगी।
पूर्वांचल की बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है? क्या यहां के कारखाने शुरू हुए हो गए हैं। गोरखपुर में बंद पड़े कारखाने मोदी सरकार अब याद आए हैं, जब चुनाव में सिर्फ कुछ महीने बाकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इन्होंने अपने वायदों के मुताबिक दस प्रतिशत भी काम नहीं किए हैं।
बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धन्नासेठों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार आसानी से पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर देती है। दूसरी ओर छोटे किसानों को इतना परेशान किया जाता है कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।

'धन्नासेठों की सरकार है मोदी सरकार'
बीएसपी की आजमगढ़ रैली में उमड़ी महिलाओं की भीड़
- फोटो : ब्यूरो, वाराणसी
मायावती ने कहा कि जनधन योजना और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाओं का फायदा सिर्फ पूंजीपति ही उठा रहे हैं। गरीबों को कुछ नहीं मिला है। बुलेट ट्रेन के बजट में आम लोगों के लिए कई सारी ट्रेनें चलाई जा सकती थीं। बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर आरएसएस के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने महत्वपूर्ण मंत्रालयों के काम को प्राइवेट कंपनियों को दे दिया है। इससे दलितों और पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा।
रोहित वेमुला और ऊना दलित कांड का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि दलितों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। कमजोर वर्गों के लोग नरेंद्र मोदी से सहानुभूति और वादे नहीं चाहते हैं। बल्कि सम्मान और बराबरी चाहते हैं, जोकि 70 बरसों से नहीं मिला है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में चोरी डकैती, अपहरण, गुंडा टैक्स और जमीनों पर अवैध कब्जे की घटनाएं चरम सीमा पर पहुंच गई हैं। मुजफ्फरनगर और मथुरा कांड को नहीं भुलाया जा सकता है।ऐसी चर्चा है कि केंद्र सरकार कश्मीर को लेकर युद्ध में भी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हुए कामों की भी शुरुआत बसपा सरकार ने ही शुरू की थी। लखनऊ में मेट्रो परियोजना और आगरा एक्सप्रेसवे की नींव बसपा सरकार के शासनकाल में ही पड़ गया था।

बीएसपी के रिजेक्टेड माल को माला पहनाती है बीजेपी
मायावती ने कहा कि केंद्र से दिल्ली की कानून व्यवस्था तो संभल नहीं रही, यूपी को क्या संभालेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है और अगर बसपा को नहीं चुना गया, तो उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश ही बना रहेगा।
हाल ही में पार्टी छोड़कर गए कई नेताओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक पार्टी के साथ ही मिशन के तौर पर काम करती है और लोगों को यही शिक्षा दी जाती है। यही कारण है कि बसपा छोड़ने वाले बिकाऊ लोग अकेले ही निकलते हैं। मायावती ने मीडिया पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया और कहा कि बीएसपी के प्रति मीडिया दोहरी नीति अपनाती है।
टिकट बेचे जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये झूठ है और बसपा के खिलाफ साजिश है। बसपा विरोधियों को पीछे छोड़कर काफी आगे बढ़ चुकी है। विरोधियों की हालत ये है कि बीएसपी के रिजेक्टेड माल को भी अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह स्वयं बीएसपी के रिजेक्टेड माल को माला पहनाते हैं।
समर्थकों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ ही विरोधी मुझ पर भी अश्लील टिप्पणी कर सकते हैं। ऐसे में बीएसपी के लोगों को संयम बनाए रखना है और राज्य में बीएसपी की सरकार बनने पर इन लोगों से ब्याज सहित हिसाब लिया जाएगा।