फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Utpal Parrikar will be contesting as an Independent candidate from Panaji constituency in Goa Election 2022

Goa Election 2022: उत्पल पर्रिकर ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Fri, 21 Jan 2022 06:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Utpal Parrikar will be contesting as an Independent candidate from Panaji constituency in Goa Election 2022
उत्पल परिकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिवंगत पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर ने शुक्रवार को बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार उत्पल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पणजी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा। इसके साथ ही उत्पल भाजपा से किनारा कर लिया। भाजपा ने पणजी सीट से मौजूदा विधायक अतानासियो मॉन्सरेट को मैदान में उतारा है। इस सीट से लंबे समय तक मनोहर पर्रिकर ने प्रतिनिधित्व किया था। 
विज्ञापन

पर्रिकर ने कहा कि मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और मैं पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। हालांकि, इस्तीफा एक औपचारिकता थी, लेकिन भाजपा हमेशा मेरे दिल में रहेगी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक मुश्किल विकल्प है, मैं यह गोवा के लोगों के लिए कर रहा हूं। मेरे राजनीतिक भविष्य को लेकर किसी को चिंता नहीं होनी चाहिए, वह गोवा के लोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्रिकर ने कहा कि भाजपा ने उन्हें अन्य विकल्प यानी पणजी के अलावा अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि मैं उन मूल्यों के लिए लड़ रहा हूं, जिन पर मैं विश्वास करता हूं। पणजी के लोगों को निर्णय लेने दें। मैं अपनी पार्टी के साथ बातचीत नहीं कर सकता। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अन्य राजनीतिक दलों का समर्थन मांगेंगे, उन्होंने कहा कि उनके लिए एकमात्र मंच भाजपा है। पर्रिकर ने कहा कि अगर भाजपा नहीं तो मैं निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ूंगा। मैं किसी अन्य राजनीतिक दल का चयन नहीं करूंगा।


आप ने जारी की पांचवीं सूची
आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। दरअसल, गोवा में 40 विधानसभा सीट के लिए 14 फरवरी को चुनाव होने हैं। इसके नतीजे 1 मार्च को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed