{"_id":"603f830abab6c077ad0b9344","slug":"use-of-abusive-language-against-prime-minister-narendra-modi-in-radio-program-people-angry-about-media-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, लोगों में मीडिया संस्थान को लेकर नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, लोगों में मीडिया संस्थान को लेकर नाराजगी
Wed, 03 Mar 2021 06:07 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंड होने लगा #BoycottBBC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग से लोगों में खासी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग कार्यक्रम प्रसारित करने वाले मीडिया संस्थान के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इससे जुड़े कई तरह के हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उक्त रेडियो कार्यक्रम के लाइव प्रासरण के दौरान बोलने की अनुमति मिलने पर एक कॉलर ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शर्मनाक बात यह रही कि कार्यक्रम के प्रस्तोता ने कॉलर को उसकी बात खत्म होने के बाद धन्यवाद भी कहा। बहरहाल, इस रेडियो कार्यक्रम की लाइव डिबेट को लेकर अब लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उक्त मीडिया संस्थान को प्रतिबंधित करने तक की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन में सोमवार एक मार्च को बीबीसी एशियन नेटवर्क की ओर से 'बिग डिबेट' नाम का यह रेडियो कार्यक्रम प्रसारित किया गया था। यह डिबेट ब्रिटेन में सिखों और भारतीयों के प्रति नस्लवाद के मुद्दे पर आधारित थी। यह करीब तीन घंटे लंबा कार्यक्रम था।
विज्ञापन
इस दौरान साइमन के नाम से पहचाने जाने वाले कॉलर ने यह शर्मनाक हरकत की। कॉलर ने प्रस्तोता की ओर से सवाल पूछे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके तुरंत बाद प्रस्तोता ने कहा- ओके, हैंग ऑन, टेक ए सेकंड हियर। साइमन, थैंक यू वेरी मच फॉर कॉलिंग...।
हालांकि यह मामला तब सामने आया जब ब्रिटिश इंडियन्स वॉइस नाम के ट्वीटर हैंडल से इससे जुड़ी एक वीडियो क्लिप को सार्वजनिक किया गया। दरअसल, इस रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान हुई इस शर्मनाक घटना का वीडियो बना लिया गया था। चूंकि यह शर्मनाक हरकत लाइव डिबेट के दौरान हुई थी इसलिए बाद में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग को संपादित कर आपत्तिजनक हिस्से को हटा दिया गया।