{"_id":"63af7e27797f4617641e36c8","slug":"use-aadhar-card-with-confidence-keep-it-as-safe-as-a-bank-account-says-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईडीएआई: आधार कार्ड का आत्मविश्वास से करें इस्तेमाल, बैंक खाते जितना सुरक्षित रखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूआईडीएआई: आधार कार्ड का आत्मविश्वास से करें इस्तेमाल, बैंक खाते जितना सुरक्षित रखें
Sat, 31 Dec 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:41 AM IST
सार
यूआईडीएआई ने कहा, यदि किसी निवासी के कुछ समय के लिए आधार का उपयोग करने की संभावना नहीं है, तो वह ऐसी समयावधि के लिए आधार या बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकता है।
विज्ञापन
aadhar card new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सलाह जारी करते हुए लोगों से कहा कि वह आत्मविश्वास के साथ अपने आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि बैंक खाते, पैन कार्ड या पासपोर्ट सहित किसी भी अन्य पहचान दस्तावेज की तरह ही इसे भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
यूआईडीएआई ने जारी सलाह में कहा कि आधार को किसी भी विश्वसनीय संस्था के साथ साझा करते समय उसी स्तर की सावधानी बरती जाए जो एक मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या या पासपोर्ट, वोटर आईडी, पैन, राशन कार्ड, आदि जैसे किसी अन्य पहचान दस्तावेज को साझा करते समय किया जाता है।
विज्ञापन
यदि कोई निवासी अपना आधार नंबर साझा करने में सहज नहीं है तो यूआईडीएआई वर्चुअल पहचानकर्ता (वीआईडी) की सुविधा भी प्रदान करता है। यूआईडीएआई ने कहा, यदि किसी निवासी के कुछ समय के लिए आधार का उपयोग करने की संभावना नहीं है, तो वह ऐसी समयावधि के लिए आधार या बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकता है। इसे आसानी से और तुरंत अनलॉक किया जा सकता है। साथ ही आधार को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन