{"_id":"56f078ce4f1c1b561df14d2d","slug":"us-to-give-2800-crores-for-solar-energy-and-internet-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा और इंटरनेट के लिए भारत को 2800 करोड़ देगा अमेरिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सौर ऊर्जा और इंटरनेट के लिए भारत को 2800 करोड़ देगा अमेरिका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:14 AM IST
सार
- पैसा सोलर और ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रोजेक्ट में खर्च किया जाएगा
- तिकोना वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन को भारत में विस्तारित करने के लिए दी गई मदद
विज्ञापन
मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अमेरिकी वित्तीय संस्थान से भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने और इंटरनेट सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 421 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2800 करोड़ रुपये) लेगा। यह पैसा सोलर और ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रोजेक्ट में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका के सरकारी विकास वित्तीय संस्थान ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (ओपिक) ने पिछले सप्ताह 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1663 करोड़ रुपये) की मंजूरी दी। यह पैसा भारत में 400 मेगावाट तक के विभिन्न सौर अक्षय ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ 171 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1137 करोड़ रुपये) की मदद तिकोना डिजिटल नेटवर्क के लिए मंजूर की गई है। यह मदद तिकोना के सस्ते और तेज वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन को भारत में विस्तारित करने के लिए दी गई है।
विज्ञापन