फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Secretary of State Rex Tillerson reached india, meets with EAM Sushma Swaraj in Delhi

पाकिस्तान पर जमकर बरसे सुषमा-टिलरसन, कहा- आतंकियों के 'समर्थक' बर्दाश्त नहीं

Wed, 25 Oct 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 25 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
 US Secretary of State Rex Tillerson reached india, meets with EAM Sushma Swaraj in Delhi
Narendra modi - फोटो : ANI

अपने साउथ एशियाई दौरे में मंगलवार को पाकिस्तान को नसीहत देने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन बुधवार को भारत पहुंचे। टिलरसन ने भारत पहुंचने के बाद गांधी स्मृति पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रैक्स टिलरसन  ने दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत भागीदारी से सिर्फ आपसी फायदा ही नहीं होगा, बल्कि इसका क्षेत्रीय और वैश्विक स्थायित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


   
इससे पहले उन्होंने विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद से हमारे रक्षा और रणनीतिक रिश्ते और गहरे हुए हैं।

हाल ही में अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले इस बात का सबूत हैं कि आतंक को पनाह देने वाले और आतंक के समर्थक सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पाकिस्तान को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

सुषमा स्वराज ने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आतंक के खिलाफ पॉलिसी तभी कामयाब हो पाएगी जब पाकिस्तान आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। भारत, अमेरिका और अफगानिस्तान की त्रिपक्षीय वार्ता दिसंबर में होनी है।

पढ़ें: मोदी शांति चाहते हैं, लेकिन भारत को खतरे में डालकर नहीं: अमेरिकी अधिकारी

आतंकियों की पनाहगाहों को बख्शा नहीं जाए

 US Secretary of State Rex Tillerson reached india, meets with EAM Sushma Swaraj in Delhi

वीजा मुद्दे पर सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने अमेरिका में भारतीयों के योगदान और H1B वीजा को लेकर भी चर्चा की। वहीं रॉक्स टिलरसन ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका आतंक के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़े हैं।

अमेरिका की अफगानिस्तान में रणनीति का भारत अहम हिस्सा है और वो इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि आतंकियों की पनाहगाहों को बख्शा नहीं जाएगा। टिलरसन ने कहा कि पाक पहुंचने पर उन्होंने पाक नेताओं को इस बात की जानकारी दे दी थी कि हमारी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं।

टिलरसन ने ये भी कहा कि हम पाकिस्तान के साथ सकारात्मक रवैये के साथ काम करना चाहते हैं, हमें लगता है ये उनके फायदे का सौदा है।

इससे पहले पाकिस्तान पहुंचने पर टिलरसन ने अपना तल्ख रवैया बरकरार रखा था। उन्होंने पाक को उसी की जमीन पर नसीहत और चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी धरती पर सिर उठा रहे आतंकवाद का जड़ से खात्मा करे।

टिलरसन ने पाक से ये भी अपील की कि वो अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में मदद करे।

पढ़ें: PAK को 'घुटनों' पर लाने के लिए यूएस को चाहिए भारत और अफगानिस्तान का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed