फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   us reveals: osama-bin-laden was Worry Over ISIS Tactics, 'Aging' Al-Qaeda

मौत से पहले लादेन को सता रहा था इस्लामिक स्टेट का डर

Sat, 21 Jan 2017 09:23 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 21 Jan 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
 us reveals: osama-bin-laden was Worry Over ISIS Tactics, 'Aging' Al-Qaeda
अल-कायदा का खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन मरने से कुछ महीने पहले आतंकी समूह ईस्लामिक स्टेट के उतावलेपन के साथ अलकायदा के घटते और इस्लामिक स्टेट के बढ़ते कद को लेकर काफी चिंतित था। उसे इस बात का डर सता रहा था कि कहीं इस्लामिक स्टेट, अलकायदा से आगे न निकल जाए।
विज्ञापन


इस बात का जिक्र सीआईए द्वारा जारी बिन लादेन की मौत से जुड़े आखिरी दस्तावेजों में किया गया है। ये दस्तावेज उस सीक्रेट ऑपरेशन से जुड़े हुए हैं जिसके तहत वर्ष 2011 में अमेरिका के नेवी सील कमांडो द्वारा पाकिस्तान के एबटाबाद में एक ऑपरेशन के दौरान बिन लादेन को मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन के बाद नेवी सील के कमांडो अपने साथ बिन लादेन का शव भी ले गए थे। 
विज्ञापन


इन दस्तावेजों में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि लादेन अपने अंतिम समय में भी पूरे विश्व में अपने समर्थकों की संख्या को बढ़ाकर अमेरिका के खिलाफ जेहाद छेड़ना चाहता था। इन दस्तावेजों में इस बात का भी जिक्र है कि अपनी मौत से पहले ही उसने अपने बेटे को अपने डर के बारे में बताया था। उसने अपने बेटे को अपने शरीर में एक इलेक्ट्रानिक चिप प्लांट कराने को भी कहा था जिसकी मदद से उसे हर वक्त ट्रैक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह आईएस द्वारा अगवा किए गए विदेशी लोगों के लिए भी उनसे बात करना चाहता था। वहीं पर, उसका पूरा फोकस अपनी जन्मभूमि यमन में आतंकियों की मजबूत फौज खड़ी करने पर भी था। हालांकि, यमन में अलकायदा अरेबिययन पेनिनसुला (अकाप) की एक बड़ी ब्रांच पहले से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed