फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US report on global religious freedom shows bias against PM Modi: BJP

पूर्वाग्रह से प्रेरित है पीएम मोदी के खिलाफ अमेरिका की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट : भाजपा

Sat, 22 Jun 2019 11:39 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 22 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
US report on global religious freedom shows bias against PM Modi: BJP

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी की गई ‘अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट-2018’ को पूर्वाग्रह से ग्रस्त करार दिया है।

विज्ञापन

भगवा पार्टी ने शनिवार को इस रिपोर्ट में अपने जिक्र को भी बेबुनियाद बताया।

पार्टी ने जोर देते हुए कहा कि उसके नेताओं ने अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हिंसा का जोरदार विरोध किया है। 

हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को कहा कि इस रिपोर्ट की मूल अवधारणा कि यहां अल्पसंख्यकों के साथ हर हिंसा के पीछे कोई षड्यंत्र है, सरासर झूठ है।
विज्ञापन


उल्टे अधिकतर मामले स्थानीय विवाद या अपराधी तत्वों की शरारत के कारण हुए हैं। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं ने अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर तबके के लोगों के विरुद्ध हुई हिंसा की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूनी ने कहा, भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं की जड़ें बहुत ही गहरी हैं। वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और ऐसे विवादों का फैसला करने तथा दोषियों को सजा देने में पूरी तरह सक्षम हैं। दुर्भाग्यवश इन तथ्यों को इस रिपोर्ट में बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत में विश्वास करती है।

क्या कहा गया है रिपोर्ट में

रिपोर्ट में धार्मिक आजादी के मुद्दे पर भारत को घेरा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस रिपोर्ट में भारत समेत कई देशों की धार्मिक स्वतंत्रता के आधार पर चर्चा की है।

21 जून को पेश रिपोर्ट में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कट्टरपंथी हिंदू समूहों की तरफ से अल्पसंख्यक समुदायों खासतौर पर मुस्लिमों के खिलाफ लगातार पूरे साल हिंसक हमले किए गए, जिनमें से अधिकतर के पीछे पीड़ितों पर गाय का मांस बेचने या गोवंश काटने की अफवाह रही है।



इसके अलावा भीड़ की हिंसा, धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर हिंसा के साथ-साथ अनेक शैक्षणिक संस्थानों के अल्पसंख्यक दर्जे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने के सरकार के फैसले को भी अनुचित बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed