फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Presidential Election: Kamala Harris' Ancestral Village In India Prays For Her Election Win

Kamala Harris: भारत में भी कमला हैरिस की जीत के लिए हो रही दुआ; तमिलनाडु के इस गांव के लोग कर रहे प्रार्थना

Tue, 05 Nov 2024 10:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुलसेंद्रपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थुलसेंद्रपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Nov 2024 10:10 AM IST
सार

अमेरिका में आज से राष्ट्रपति चुनाव शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कमला हैरिस को समर्थन करने वाले सामने आ रहे हैं। बता दें, तमिलनाडु का गांव उस समय भी चर्चा में आया था, जब चार साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई थी।
 

विज्ञापन
US Presidential Election: Kamala Harris' Ancestral Village In India Prays For Her Election Win
कमला हैरिस के लिए पूजा करते लोग। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होना है। यहां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस में कड़ा मुकाबला है। इस दिन का दोनों ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को बेसब्री से इंतजार था। इस बीच जानकारी सामने आई है कि भारतीय मूल की हैरिस की जीत के लिए सिर्फ अमेरिका में ही नहीं, बल्कि भारत में भी उनके समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं। हैरिस का भारत से बहुत गहरा नाता है। 

विज्ञापन


8000 मील दूर वॉशिंगटन से गांव
अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिए दक्षिण भारत के उनके पैतृक गांव के निवासी वॉशिंगटन से 8000 मील (13,000 किमी) से अधिक दूर एक हिंदू मंदिर में मंगलवार को चुनाव के दिन प्रार्थना करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किस गांव में रहते थे हैरिस के नाना?
आपको बता दें, कमला हैरिस के नाना पी.वी. गोपालन का जन्म एक सदी से भी अधिक समय पहले तमिलनाडु के हरे-भरे थुलसेंद्रपुरम नामक छोटे गांव में हुआ था। मंदिर के पास एक छोटी सी दुकान चलाने वाले ग्रामीण जी मणिकंदन ने कहा कि आज मंदिर में एक विशेष प्रार्थना होगी। अगर वह (कमला) जीतती हैं तो जश्न मनाया जाएगा।

उपराष्ट्रपति के नाम का लगाया शिला लेख
गांव में सिर्फ उपराष्ट्रपति की जीत के लिए प्रार्थना नहीं हो रही, बल्कि उनके समर्थन में गांव में पोस्टर भी लगाए गए हैं। वहीं, मंदिर में, हैरिस का नाम एक शिला लेख भी लगाया गया है, जिसमें उनके नाना के साथ-साथ सार्वजनिक दान की लिस्ट भी है। मंदिर के बाहर एक बड़ा बैनर भी लगा है, जो चुनाव में ‘गांव की बेटी’ की सफलता की कामना करता है।




चेन्नई से क्या संबंध?
गौरतलब है, हैरिस के नाना पीवी गोपालन और उनका परिवार चेन्नई में रहना चला गया था, जहां उन्होंने रिटायर्मेंट तक एक हाई रैंक सरकारी ऑफिसर के तौर पर काम किया।

2020 में भी मना था जश्न
गौरतलब है कि तमिलनाडु का थुलसेंद्रपुरम गांव उस समय भी चर्चा में आया था, जब चार साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई थी। साल 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी कमला हैरिस की जीत के लिए गांव में पूजा-पाठ हुई थी। चुनाव नतीजे आने के बाद गांव के लोगों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया और खाना भी खिलाया था। गौरतलब है कि अमेरिका में आज यानी पांच नवंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच मतदान शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed