{"_id":"5f6fc8478ebc3e9bcf5c6011","slug":"us-japan-australia-and-india-comes-together-on-5g-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"5जी नेटवर्क पर अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत साथ आए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
5जी नेटवर्क पर अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत साथ आए
Sun, 27 Sep 2020 04:31 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 27 Sep 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
5G Network
- फोटो : Pixabay
5जी दूरसंचार तकनीक पर साझा नजरिया अपनाने के लिए भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया साथ आए। भारत-प्रशांत क्षेत्र पर प्राथमिक रूप से फोकस करने वाले इन चारों देशों के गठबंधन (क्वॉड) ने रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की। चारों देशों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को हुई एक वर्चुअल बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
बिना चीन का नाम लिए अमेरिका ने डिजिटल संपर्क और सुरक्षित नेटवर्क की अहमियत बताई और इस पर भी चर्चा की कि भरोसेमंद वेंडरों खासकर पांचवीं जनरेशन नेटवर्क को किस तरह से बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका ने चीन की हुआवे दूरसंचार कंपनी पर सुरक्षा के मद्देनजर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका बाकी देशों पर भी चीन की इस कंपनी पर पाबंदी का दबाव डाल रहा है। हुआवे भारत में भी 5जी नेटवर्क के प्रसार को लेकर नजरें गड़ाए हुए है। हालांकि, भारत पहले ही 5जी तकनीक के लिए जापान के संपर्क में है। इस मुद्दे पर बीते साल नवंबर में पहली विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की बातचीत के दौरान व्यापक चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, 5जी नेटवर्क पर प्रस्तावित सहयोग पर भारत और जापान इस साल के आखिर में होने वाले सालाना भारत-जापान सम्मेलन में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन