फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Embassy issued advisory to its citizens For India Exercise caution Delhi Violence

अमेरिका की अपने नागरिकों को सलाह, दिल्ली में हिंसा को देखते हुए सावधानी बरतें

Wed, 26 Feb 2020 07:40 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 Feb 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
US Embassy issued advisory to its citizens For India Exercise caution Delhi Violence
delhi violence - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए भारत में अमेरिकी दूतावास अपने नागरिकों के लिए सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक पूर्वोत्तर दिल्ली के इलाके में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर सावधानी बरतें।

विज्ञापन

 
अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि सभी अमेरिकी नागरिक स्थानीय मीडिया की खबरों पर ध्यान रखें और हिंसक प्रदर्शनों, सड़क मार्ग या मेट्रो सेवा के बंद होने या फिर कर्फ्यू लगाए जाने के संबंध में अपडेट लेते रहें। भारत सरकार की ओर से हिंसा से प्रभावित इलाकों में लोगों को समूह में एकत्र नहीं होने देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास ने बताया क्या करें और क्या नहीं

सलाह देते हुए अमेरिका दूतावास ने अपने नागरिकों से पांच काम करने को कहा है। 

  • 1. ऐसे रास्तों पर जाने से बचें जहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हो या सड़क बंद की गई हो या फिर लोगों के विरोध प्रदर्शन करने की संभावना हो।
  • 2. शांतिपूर्वक रहें।
  • 3. अपने आसपास के हालात पर नजर बनाए रखें।
  • 4. स्थानीय मीडिया से मौजूदा हालात की ताजा जानकारी लेते रहें।
  • 5. स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed