{"_id":"67b31bb8565a34774d005399","slug":"us-deportees-two-flights-with-33-guj-natives-land-at-ahmedabad-airport-from-amritsar-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Deportees: 33 गुजरातियों को लेकर अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे दो विमान, पुलिस वाहनों से पहुंचे घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Deportees: 33 गुजरातियों को लेकर अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे दो विमान, पुलिस वाहनों से पहुंचे घर
Mon, 17 Feb 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 17 Feb 2025 04:51 PM IST
सार
US Deportees: अमेरिका से निर्वासित 33 गुजरातियों का एक समूह सोमवार को अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचा। 6 फरवरी से अब तक गुजरात के 74 निवासी अमेरिका से वापस लौट चुके हैं, जिन्हें पुलिस वाहनों के माध्यम से उनके घरों तक भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका से निर्वासित किए गए गुजरात के 33 लोगों को लेकर दो उड़ानें सोमवार को अमृतसर से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरीं। ये लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के लिए निर्वासित किए गए हैं। अमेरिका का सैन्य विमान रविवार को 112 भारतीयों के एक समूह को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
छह फरवरी से अब तक गुजरात के 74 निवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। इनमें से 33 लोग आज अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे के थाने के निरीक्षक एस.जी. खांभला ने बताया कि जैसे ही ये 33 लोग अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे, इन्हें पुलिस के वाहनों में उनके गांवों और शहरों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
खांभला के मुताबिक, तीन प्रवासी करीब 12 बजे पहुंचे, जिनमें दो मेहसाणा और एक गांधी नगर जिले के थे। वहीं, 30 अन्य लोग दूसरे विमान में दोपहर करीब दो बजे उतरे। हवाई अड्डे पर पुलिस वाहनों की व्यवस्था की गई थी, ताकि इन निर्वासित किए गए लोगों को उनके गृहनगर भेजा जा सके।
विज्ञापन
रविवार को आठ गुजराती घर पहुंचे
रविवार को भी आठ गुजराती लोगों का एक समूह अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतरा था, जो अमेरिका से निर्वासित किए गए 116 भारतीयों में शामिल थे। इन सभी अवैध प्रवेश के कारण निर्वासित किया गया। इन्हें भी पुलिस वाहनों के जरिए उनके घरों तक भेजा गया था।
छह फरवरी को भी अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे थे 33 लोग
इसी तरह छह फरवरी को 33 अन्य गुजराती अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरे थे, जिन्हें 104 भारतीय नागरिकों के समूह के साथ वापस भेजा गया था। इन लोगों को मेहसाणा, गांधीनगर, पाटन और अहमदाबाद जिलों में उनके गृहनगर भेजा गया था।
संबंधित वीडियो-