फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US delegation arrive India today for trade talks finalize agreement under leadership of Jamieson Greer

व्यापार वार्ता के लिए आज भारत आएगा अमेरिकी दल, जेमिसन ग्रीर के नेतृत्व में समझौते को अंतिम रूप देंगे दोनों देश

Tue, 23 Jun 2026 07:03 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 07:03 AM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा, भारत अमेरिका से ऐसा व्यापार ढांचा चाहता है जिससे भारतीय निर्यातकों को वियतनाम और अन्य आसियान देशों की तुलना में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सके। अगर 24 जुलाई से पहले समझौता हो जाए तो मुझे खुशी होगी। इसी दिन अमेरिका की ओर से व्यापारिक साझेदारों पर लागू अस्थायी 10 प्रतिशत शुल्क की अवधि समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
US delegation arrive India today for trade talks finalize agreement under leadership of Jamieson Greer
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के शीर्ष व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। दोनों देशों के बीच यह वार्ता ऐसे समय हो रही है, जब भारत अन्य एशियाई देशों की तुलना में बेहतर व्यापारिक शर्ते हासिल करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


जेमिसन की भारत यात्रा 17 जून को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद हो रही है। दोनों नेताओं की करीब एक साल बाद हुई इस मुलाकात में व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इस साल फरवरी में दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर एक प्रारंभिक समझ बनी थी, लेकिन अमेरिका की ओर से धारा 301 (सेक्शन 301) के तहत चल रही जांच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन


यह जांच कथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता और जबरन श्रम जैसे मुद्दों से जुड़ी है। इस साल फरवरी में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए थे कि भारत व्यापार की बाधाओं को कम करेगा। साथ ही भारत और अधिक अमेरिकी सामान खरीदेगा, जिसके बदले में भारतीय सामान पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह शुल्क बांग्लादेश और वियतनाम जैसे प्रतिस्पर्धी देशों पर लगने वाले टैरिफ से कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई से पहले समझौता चाहता है भारत
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा, भारत अमेरिका से ऐसा व्यापार ढांचा चाहता है जिससे भारतीय निर्यातकों को वियतनाम और अन्य आसियान देशों की तुलना में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सके। अगर 24 जुलाई से पहले समझौता हो जाए तो मुझे खुशी होगी। इसी दिन अमेरिका की ओर से व्यापारिक साझेदारों पर लागू अस्थायी 10 प्रतिशत शुल्क की अवधि समाप्त हो रही है। भारत यह भी चाहता है कि समझौते के बाद अमेरिका नए शुल्क न लगाए। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका भारत पर कृषि बाजार खोलने, अधिक ऊर्जा और रक्षा उत्पाद खरीदने के लिए भी दबाव बना सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed