फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Congressman says Trump was seeking mileage out of it, no basis in his claim Indo-Pak conflict

IND-PAK Tension: श्री थानेदार का दावा- ट्रंप सीजफायर का फायदा उठाने की कोशिश में, उनके दावे का कोई आधार नहीं

Tue, 27 May 2025 02:22 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 27 May 2025 02:22 AM IST
सार

इससे पहले भी भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी भारत की कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया थ। साथ ही कहा कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़े होना चाहिए।

विज्ञापन
US Congressman says Trump was seeking mileage out of it, no basis in his claim Indo-Pak conflict
भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : एक्स/ श्री थानेदार

विस्तार

 भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर ट्रंप के दावे को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे में कोई सत्यता या आधार नहीं है। अमेरिकी कांग्रेसी श्री थानेदार ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने का श्रेय लेने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने केवल इस स्थिति से राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप की कोशिश की। 
विज्ञापन


मुंबई मराठी पत्रकार संघ में एक बातचीत में थानेदार ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ जवाब देना स्वाभाविक था और अमेरिका ने निश्चित रूप से नई दिल्ली की स्थिति को स्वीकार किया था।  थानेदार ने कहा कि इसमें (संघर्ष को रोकने में) अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। भारत ने भी ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। ट्रंप के पास इसका श्रेय लेने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान अपने मुद्दों को सुलझाने में सक्षम हैं। मुझे नहीं लगता कि भारत या पाकिस्तान ने मध्यस्थता के लिए अमेरिका को आमंत्रित किया है। थानेदार ने कहा कि पहलगाम हमले पर भारत की प्रतिक्रिया नपी-तुली थी और पाकिस्तान को इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। यह कोई युद्ध नहीं था। इसलिए युद्ध विराम जैसी कोई चीज नहीं थी। थानेदार ने कहा कि ट्रंप की घोषणा उनके "सुर्खियों में बने रहने के शौक" से उपजी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के समाचार में कहीं उनका जिक्र नहीं होता है तो उन्हें नींद नहीं आती। वह हर समाचार को मैनेज करना चाहते हैं। इसलिए वह नई-नई चीजों की घोषणा करते रहते हैं जो समाचार योग्य हैं, लेकिन वे अच्छी तरह से सोची-समझी नहीं होती हैं।  इस दौरान श्री थानेदार ने अप्रवासियों पर ट्रंप की नीति को अमेरिका के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अप्रवासियों का देश है। उन्होंने अमेरिकी अप्रवासी नीति में सुधार की आवश्यकता की वकालत की और कहा कि इससे संबंधित नियम पुराने हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने भी भारत की कार्रवाई का जोरदार समर्थन किया थ। साथ ही कहा कि भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ हमेशा अपने सहयोगियों के साथ खड़े होना चाहिए। यही वो समय है, जब भारत और अमेरिका को साथ मिलकर साझा चुनौतियों का सामना करना चाहिए और निर्दोष लोगों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों, मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए। थानेदार ने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed