फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US climate envoy John Kerry visits Parliament and meet to Union Finance Minister Nirmala Sitharaman

John Kerry : अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी पांच दिवसीय यात्रा पर आए भारत, संसद का किया दौरा

Wed, 26 Jul 2023 10:24 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 10:24 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी मामलों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हुए हैं। बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने संसद का दौरा किया।

विज्ञापन
US climate envoy John Kerry visits Parliament and meet to Union Finance Minister Nirmala Sitharaman
जॉन केरी - फोटो : ANI

विस्तार

जलवायु परिवर्तन से निपटने संबंधी मामलों के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हुए हैं। बुधवार को अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने संसद का दौरा किया और संसद भवन के अंदर अपने कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

विज्ञापन


 वित्त मंत्री के साथ बैठक को बहुत अच्छा बताया
अमेरिकी विशेष दूत ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक को बहुत अच्छा और सकारात्मक बताया। साथ ही कहा कि जलवायु एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी कई चीजें हैं जिन पर भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं और जहां हम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था में परिवर्तन को तेज करने में सक्षम होने की हमारी क्षमता पर एक साथ काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात की
वहीं उन्होंने बुधवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया कि जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा पर हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस सप्ताह भारत में होने पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और भारत को इलेक्ट्रिक ट्रकों, बसों और भारी वाहनों के विनिर्माण केंद्र के रूप में सशक्त बनाने में हमारे साझा हित पर चर्चा करने के लिए अभी महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात हुई।


जी20 बैठक में शामिल होंगे
केरी चेन्नई में जी20 पर्यावरण एवं जलवायु स्थिरता संबंधी मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। भारत यात्रा से पहले अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का मकसद नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण समाधान में निवेश के लिए मंच बनाने के साझा प्रयासों समेत स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु संबंधी साझा उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में कदम उठाना, शून्य उत्सर्जन बसों के उपयोग को समर्थन देना और स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को विविध बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed