फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US B 1B Long Range Heavy Bomber to perform at Aero India

अमेरिका का भारी बमवर्षक बी-1बी एयरो इंडिया एयर शो में दिखाएगा ‘फ्लाई-बाय’ प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2021 04:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 04:15 AM IST
विज्ञापन
US B 1B Long Range Heavy Bomber to perform at Aero India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

अमेरिका का बी-एबी लांसर भारी बमवर्षक एयरक्राफ्ट एयरो इंडिया एयर शो में फ्लाई-बाय प्रदर्शन करेगा। यह शो 3 से 5 फरवरी तक कर्नाटक के बंगलूरू स्थित येलहांका एयर फोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा आयोजित होने वाले शो का यह 13वां संस्करण है।

विज्ञापन

 
चेन्नई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने कहा कि शो के आकर्षणों में से एक बी-1बी लांसर भारी बमवर्षक भी रहेगा। दक्षिण डकोटा में एल्सवर्थ एयर फोर्स बेस पर स्थित 28वें बम विंग शो के दौरान फ्लाई-बाय प्रदर्शन करेगा। बी-1बी लांसर सुपरसोनिक भारी बमवर्षक एयरक्राफ्ट है। यह अमेरिका स्थित बेसों से दुनियाभर में अपने मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है।
विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य दूत डॉन हेफ्लिन ने कहा कि एयर शो में अमेरिका का शामिल होना दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है। हेफ्लिन के नेतृत्व में अमेरिकी सरकारी अधिकारियों और रक्षा इंडस्ट्री के प्रतिनिधि शो में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरो इंडिया शो में एयरोस्पेस क्वालिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एलएलसी, एयरबोर्न इंक, बोइंग, आईईएच कारपोरेशन, जीई एविएशन, जनरल आटोमिक्स, हाई-टेक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारपोरेशन, एल3हैरिस, लेवरसब इंडिया, लॉकहीड मार्टिन, रेथियॉन और ट्रेक्का सिस्टम्स समेत अमेरिका की अहम रक्षा कंपनियां हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed