{"_id":"58c1dd794f1c1ba23bdc490b","slug":"urgent-collective-action-needed-to-eliminate-terrorism-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के सफाये को तुरंत सामूहिक कार्रवाई की जरूरत : राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंक के सफाये को तुरंत सामूहिक कार्रवाई की जरूरत : राष्ट्रपति
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आतंकवाद का सफाया करने के लिए तुरंत सामूहिक कार्रवाई पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खतरे से कोई भी देश अछूता नहीं है। प्रणब मुखर्जी ने यह विचार जॉर्डन के शाही अदालत के प्रमुख फैज अल-तरावनेह के साथ बातचीत में व्यक्त किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के जॉर्डन के साथ मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि किंग अब्दुल्ला के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुद्दों, खासकर फलस्तीन-इस्राइल विवाद को सुलझाने और दुनिया से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में जॉर्डन की सक्रिय भूमिका की भारत सराहना करता है। मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद से कोई देश सुरक्षित नहीं है, इसलिए इसके खिलाफ तुरंत सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है।
मुखर्जी ने कहा कि जॉर्डन के युद्धग्रस्त पड़ोसी देश के शरणार्थियों की असाधारण मानवीय सहायता की भारत तारीफ करता है। क्योंकि उसके सीमित संसाधनों के बावजूद उसने यह काम किया है। मुखर्जी ने कहा कि भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय व्यापार, जो 2015-16 में 1.35 बिलियन डॉलर था, के नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है।