फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPSC issues the Civil Services Examination marks

यूपीएससी ने जारी की मार्कसीट, टॉपर नंदिनी ने हासिल किए 55.3 फीसदी अंक

Mon, 05 Jun 2017 09:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 05 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
UPSC issues the Civil Services Examination marks

सिविल सेवा परीक्षा में अव्वल रही नंदिनी केआर को परीक्षा में 55.3 प्रतिशत अंक मिले, जो देश के नौकरशाहों के चयन के लिए यूपीएससी द्वारा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनाए जाने वाले कठिन मानक की ओर इशारा करते हैं।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2016 की सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों द्वारा हासिल किए गए अंक सोमवार को जारी किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य उम्मीदवारों के चयन के लिए सालाना परीक्षा तीन चरणों में (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी नंदिनी ने इस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा के परिणाम 31 मई को घोषित किए गए थे। नंदिनी को 2,025 में से 1,120 अर्थात कुल 55।3 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें उन्हें मुख्य परीक्षा में 927 और साक्षात्कार में 193 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर रहे अनमोल शेर सिंह बेदी को 54।37 प्रतिशत अंक मिले हैं। बेदी को कुल 1105 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे गोपालकृष्ण रोनांकी को 1101 (54।37 फीसदी) अंक मिले हैं। यूपीएससी 2015 परीक्षा की टॉपर टीना डाबी ने 52।49 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सफल परीक्षार्थियों को मिले अंक यह दिखाते हैं कि आयोग द्वारा देश के नौकरशाहों को चुनने के लिए कठिन माेेनक अपनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed