फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UPSC files FIR against probationary IAS officer Puja Khedkar for fraudulently availing attempts in exam

UPSC: IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं; यूपीएससी ने परीक्षा में धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 19 Jul 2024 02:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 02:21 PM IST
सार

जांच से यह पता चला है कि उन्होंने अपना नाम, पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदला। उन्होंने अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से परे धोखाधड़ी से प्रयास किए।

विज्ञापन
UPSC files FIR against probationary IAS officer Puja Khedkar for fraudulently availing attempts in exam
पूजा खेडकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की। आयोग की ओर से उठाए गए कदमों में पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना शामिल है। उन पर फर्जी पहचान पत्र के जरिए सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर कराई गई है। आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के तहत मामले दर्ज किए हैं। यूपीएससी ने पुलिस को शिकायत दी कि पूजा खेडकर ने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान पहचान पत्र बनवाए। शिकायत में कहा गया है कि खेडकर ने धोखाधड़ी से परीक्षा दी। 

विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2023 बैच की अधिकारी पूजा खेडकर पर हाल में पुणे में अपने प्रशिक्षण के दौरान विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने और सिविल सेवा में चयन के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए चयनित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को लेकर विस्तृत और गहन जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि जांच से पता चला है कि खेडकर ने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर पहचान छिपाई। उन्होंने परीक्षा नियमों के तहत अनुमेय सीमा से अधिक प्रयासों का लाभ उठाया। बयान के मुताबिक, यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा आपराधिक मुकदमा चलाने सहित कई कार्रवाई शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed