फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar over JP Nadda statement on Mallikarjun Kharge in Rajya Sabha; later apologized Know all about it

Rajya Sabha: मल्लिकार्जुन खरगे पर राज्यसभा में नड्डा के बयान पर बवाल; बाद में शब्द वापस लिए, माफी भी मांगी

Tue, 29 Jul 2025 04:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 29 Jul 2025 04:38 PM IST
सार

राज्यसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच उस वक्त तीखी बहस हुई, जब सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कुछ असंसदीय टिप्पणी कर दी। बाद में उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए और माफी मांगी। खरगे ने कहा कि नड्डा एनडीए सरकार के उन मंत्रियों में से एक हैं, जिनका वह सम्मान करते हैं, लेकिन यह शर्म की बात है कि उन्होंने उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी की और उनसे माफी की मांग की।

विज्ञापन
Uproar over JP Nadda statement on Mallikarjun Kharge in Rajya Sabha; later apologized Know all about it
जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी नोकझोक हुई। दरअसल, खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही गईं बातों पर नड्डा ने आपत्ति जताई और कुछ ऐसा बोल गए कि विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इसके बाद नड्डा ने अपने शब्द वापस ले लिए और कहा कि मेरे शब्द को भावावेश कर दिया जाए। अगर मेरी बात से किसी का दिल दुखा तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन खरगे जी जैसे वरिष्ठ नेता ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जैसी बातों का इस्तेमाल किया है, वी ठीक नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा में खरगे के बयान पर कुछ आपत्तियों के साथ जेपी नड्डा ने बोलना शुरू किया। नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता ने लंबा वक्तव्य दिया, लेकिन उनके कद के हिसाब से जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वो उनके स्तर के नहीं थे। जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की। मैं उनकी तकलीफ समझ सकता हूं कि प्रधानमंत्री ने उन्हें 11 साल से विपक्ष में बिठाए रखा है। प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये हमारे लिए भी और देश के लिए भी गौरव का विषय है। लेकिन आपकी चिंता पार्टी के लिए इतनी है कि उसमें देश का विषय भी गौण हो जाता है। आप भावावेश में आकर ऐसी टिप्पणियां करते हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद सदन में हंगामा हो गया और कांग्रेस सांसदों ने असंसदीय शब्द पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर नड्डा ने ये शब्द कार्यवाही से हटाने की अपील की। इससे कुछ देर सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। खरगे ने बयान को लेकर नड्डा से माफी की मांग की। इस पर नड्डा ने कहा कि आपको अगर ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन आप भी भावावेश में इतना बह गए कि प्रधानमंत्री की गरिमा का भी ध्यान नहीं रख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed