फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Parliament PAC meeting

तीखी बहस: टीकाकरण नीति की समीक्षा की मांग पर लोक लेखा समिति की बैठक में हंगामा

Thu, 17 Jun 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 01:16 AM IST
सार

  • एनडीए के सदस्यों के इनकार पर भड़के समिति चेयरमैन व कांग्रेस नेता अधीर रंजन
  • रंजन ने कहा छोड़ देंगे चेयरमैन पद 

विज्ञापन
Uproar in Parliament PAC meeting
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

संसद की लोक लेखा समिति में बुधवार को देश में कोरोना महामारी पर चर्चा को लेकर सत्ता और विपक्ष के सदस्यों के बीच रार हो गई। सत्ताधारी एनडीए के सांसदों के विरोध जताने पर दोनों पक्षों के बीच हुए जबरदस्त मतभेद के दौरान समिति के चेयरमैन और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस्तीफे का प्रस्ताव दे दिया।

विज्ञापन


दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने जैसे ही कोरोना महामारी और इससे जुड़े मुद्दे पर चर्चा शुरू की, भाजपा और जदयू के सदस्यों ने इसका विरोध कर दिया। सूत्रों ने बताया कि चौधरी और भाजपा के जगदंबिका पाल व जदयू के राजीव रंजन सिंह के बीच इस मुद्दे पर जबरदस्त बहस हो गई। एनडीए सदस्यों ने इस मुद्दे पर चेयरमैन के स्वत: संज्ञान लेकर चर्चा शुरू करने पर आपत्ति उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले भी कई मौकों पर सीएजी की ऑडिट की रिपोर्ट से पहले लोक लेखा समिति में स्वत: संज्ञान लेकर 2जी स्पेक्ट्रम या सड़क निर्माण के मुद्दे पर चर्चा की गई है। अधीर रंजन की बातों पर एनडीए सांसदों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अधीर रंजन ने कहा कि यदि समिति ने इस मुद्दे पर रोका तो वह चेयरमैन पद छोड़ देंगे। उन्होंने इस मामले को अपेक्षित तीसरी लहर की प्रतिक्रियाओं और तैयारियों के लिए सुनने का भी आग्रह किया। लेकिन एनडीए सांसदों का कहना था कि संसद में गृह मामलों की स्थायी समिति पहले ही इस मुद्दे पर चर्चा कर चुकी है।


अन्य दलों के सांसद रहे शांत
मजे की बात यह है कि कांग्रेस, भाजपा और जदयू के सांसदों के बीच चल रही इस तकरार के दौरान समिति में मौजूद अन्य दलों के सदस्य शांत और तटस्थ बने रहे। इनमें स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक और नवीन पटनायक की बीजद के सांसद भी शामिल रहे। इन सांसदों ने अधीर रंजन की तरफ से कोविड महामारी की व्यापक समीक्षा के प्रस्ताव पर भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed