फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in parliament over Augusta westland deal

अगस्टा वेस्टलैंड डील मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

Thu, 28 Apr 2016 11:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar in parliament over Augusta westland deal
राज्यसभा में भाजपा के स्थिति कमजोर है - फोटो : PTI

अगस्टा वेस्टलैंड डील में हुई धांधली को लेकर सदन के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। एक तरफ सरकार ने अगस्ता डील में कांग्रेस के नेताओं के ऊपर घूस लेने के आरोप लगाया तो दूसरी ओर कांग्रेस ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट से हटाए जाने का मुद्दा उठाया। इस बीच राज्यसभा में सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस मुद्दे पर सदम में चर्चा का प्रस्ताव रखा। हालांकि, इस मुद्दे पर चर्चा होगी या नहीं इसका फैसला राज्यसभा अध्यक्ष करेंगे।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। कोर्ट में एक वकील ने मीडिया में आई खबरों और इटली की अदालत के फैसले को आधार बनाकर कोर्ट में याचिका दायर कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इटली के कोर्ट के फैसले में कांग्रेस के कई मंत्रियों का भी जिक्र किया गया है। इस याचिका में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अहमद पटेल को आरोपी बनाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को भी सुब्रमण्यम स्वामी ने अगस्ता डील में सोनिया गांधी का नाम लेते हुए उन्हें 'प्रेरक ताकत' करार दिया था। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी पर यह भी आरोप लगाया था कि डील में हुए मुनाफे को सोनिया ने अपने विदेशी बैंकों के अकाउंट में जमा कराया है। इन आरोपों के बीच सोनिया गांधी ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह इन सब से डरने वाली नहीं हैं और किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed