{"_id":"64096e5f3ffd07a102075413","slug":"upendra-kushwaha-rlsp-gets-y-plus-security-by-central-government-bihar-politics-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
Thu, 09 Mar 2023 12:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:09 PM IST
सार
उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर कुशवाहा को यह सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी गहमागहमी चल रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई है कि जदयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस सुरक्षा मिलने के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल कुशवाहा बीते कुछ दिनों से नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। बीते दिनों ही कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन किया था।
विज्ञापन
खूफिया विभाग की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय ने उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा दी गई है। इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को भी केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को भी कुछ समय पहले जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।
विज्ञापन