फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Updates Eric garcetti attends nagaland annual festival CDS Gen paid homage at National War Memorial

Updates: PM मोदी ने राजोएलिना को फिर से मेडागास्कर के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई; शिंदे से मिले राज ठाकरे

Sat, 02 Dec 2023 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच मराठी साइनबोर्ड लागू करने और टोल बूथ मुद्दे पर बीतचीत हुई। 

विज्ञापन
Updates Eric garcetti attends nagaland annual festival CDS Gen paid homage at National War Memorial
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की शहर इकाई के अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मराठी साइनबोर्ड न होने पर दुकानों में तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एमएनएस ने शुक्रवार को पुणे के तिलक रोड और जेएम रोड समेत कई अन्य इलाकों में प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मराठी साइनबोर्ड न होने के कारण उन्होंने कई दुकानों  में तोड़फोड़ की। इस प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राज ठाकरे गुट के कई कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी साइनबोर्ड लगाने वाले कई दुकानों में पथराव भी किए। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मुंबई पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच मराठी साइनबोर्ड लागू करने और टोल बूथ मुद्दे पर बीतचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नागालैंड के वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए एरिक गार्सेटी

नागालैंड में मनाए जाने वाले हॉर्नबिल फेस्टिवल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल, इस महोत्सव में भारत में मौजूद अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी शामिल होने पहुंचे।  हॉर्नबिल नागालैंड का वार्षिक महोत्सव है जो एक से 10 दिसंबर तक मनाया जाता है।

उन्होंने कहा, 'हॉर्नबिल महोत्सव मंत्रमुग्ध कर दिया। मुझे यहां नागा समुदाय की संस्कृति के बारे में जानकर अच्छा लगा। मुझे गर्व है कि साझेदारी राष्ट्र के रूप में अमेरिका वार्षिक महोत्सव में जर्मनी के साथ जुड़ रहा है।'


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गार्सेटी ने बताया कि उन्हें इस महोत्सव के दौरान इतने सारे लोगों से मिलना और उनके बारे में जानने में बहुत अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने नागालैंड राज्य संग्रालय भी गए।

रूसी व्यक्ति ने अपने वाहन से तीन पर्यटकों को कुचला

उत्तरी गोवा के एक गांव में शनिवार को रूसी व्यक्ति ने अपने वाहन से तीन पर्यटकों को कुचल दिया। यह घटना सुबह के साढ़े तीन बजे अरपोरा गांव में तब घटी जब तीनों पर्यटक अपने वाहन में बैठने जा रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि रूसी व्यक्ति एंटन बाइचकोव अपनी तेज रफ्तार कार से तीन पर्यटकों को कुचल दिया। मरने वालों की पहचान नासिक के महेश शर्मा, हैदराबाद के दिलीपकुमार बंग और मनोजकुमार सोनी के तौर पर की गई है। इस घटना में रूसी व्यक्ति का वाहन भी नाले में गिर गया, जिस वजह से वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार रूसी व्यक्ति का इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जारी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

नौसेना दिवस से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेना प्रमुख ने सेना प्रमुख मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ नौसेना दिवस से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है।

गुजरात के गृहमंत्री ने शुरू 125 से ज्यादा बस स्टेशनों में स्वच्छता अभियान
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आज उन्होंने 'शुभ यात्रा, स्वच्छ यात्रा' की थीम के साथ गुजरात के 125 से ज्यादा बस स्टेशनों में स्वच्छता अभियान शुरू किया है। उन्हंने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। हर स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर चौबीसों घंटे एक व्यक्ति सफाई के लिए मौजूद रहेगा। इससे आने वाले समय में एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। 
 

चार दिसंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। शाम करीब सवा चार बजे प्रधानमंत्री राज्य के सिंधुदुर्ग पहुंचेंगे और राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वह सिंधुदुर्ग में 'नौसेना दिवस 2023' समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री तारकरली समुद्र तट, सिंधुदुर्ग से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के 'परिचालन प्रदर्शन'को भी देखेंगे।  

गुजरात : नकली सिरप पीने से पांच लोगों की मौत मामले में तीन गिरफ्तार
गुजरात में कथित तौर पर मिथाइल अल्कोहल युक्त आयुर्वेदिक सिरप (नकली सिरप) पीने से पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने एक किराना स्टोर के मालिक समेत तीन को गिरफ्तार किया है, वहीं, सिरप की आपूर्ति करने वाले दो आरोपी अभी भी फरार हैं। खेड़ा जिला पुलिस ने शनिवार को इस मामले में बताया कि शरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस स्टोर से लगभग 50 लोगों को सिरप की बोतलें बेची गई हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा कि मामले की जांच के लिए नदियाड के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने शुक्रवार को सिरप बेचने वाले संदिग्ध किराना स्टोर के मालिक किशोर सोढ़ा और उसके भाई ईश्वर सोढ़ा को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों ने योगेश सिंधी नाम के व्यक्ति की पहचान की, जिसने उन्हें सिरप की आपूर्ति की थी।

ओडिशा के पुलिसकर्मी को सेवा से किया गया बर्खास्त
ओडिशा में एक पुलिसकर्मी को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ओडिशा पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सतर्कता विभाग द्वारा की गई छापेमारी में बोइपरिगुडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सुशांत सत्पथी के परिसर से नकद राशि जब्त की गई थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 37.27 लाख रुपये नकदी जब्त की गई थी। 

पश्चिम बंगाल: 20 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो भाइयों को 20 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर रात कालियाचक थाना क्षेत्र के हारुचौक गांव में छापेमारी की गई। जहां दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों के पास से 680 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।

नौका में लगी आग 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मांडवा लंगरगाह में समुद्र तट के पास शनिवार दोपहर एक लग्जरी नौका में आग लग गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई।  उन्होंने कहा, नौका का स्वामित्व और संचालन मरीन सॉल्यूशंस के पास है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

23 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में नाबालिग लड़का हिरासत में 
पालघर जिले के नायगांव इलाके में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया गया है। उस पर हाल ही में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप हैं। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश भामे ने कहा कि लवेश माली का क्षत-विक्षत शव 22 नवंबर को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बफाने पुल के पास मिला था। इस मामले की जांच में सबसे पहले ऑटोरिक्शा चालक देवीदास उर्फ पाक्या सूरज सिंह (30) को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी एक नाबालिग लड़का था। उसकी सूचना के आधार पर लड़के को पकड़ा गया। जिसके बाद उसे एक किशोर अदालत के सामने पेश किया गया और जहां से उसे रिमांड होम में भेज दिया गया।

 तीन साल से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद एएसजी बलबीर सिंह ने दिया इस्तीफा

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) बलबीर सिंह ने तीन साल से अधिक समय तक केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस साल जुलाई में उन्हें विक्रमजीत बनर्जी, केएम नटराज, एसवी राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी के साथ एएसजी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था। बता दें कि शुरुआत में सिंह को 30 जून, 2020 को तीन साल की अवधि के लिए एएसजी के रूप में नियुक्त किया गया था।

पीएम मोदी ने राजोएलिना को मेडागास्कर के राष्ट्रपति फिर से चुने जाने पर दी बधाई

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एंड्री राजोएलिना को मेडागास्कर के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वे मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, मेडागास्कर के राष्ट्रपति के रूप में आपके दोबारा चुने जाने पर हार्दिक बधाई। भारत-मेडागास्कर साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।

कर्नाटक सरकार ने दिए कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच आदेश
कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में श्री गुरु राघवेंद्र, गुरू सर्वभौमा और वशिष्ठ सहकारी बैंकों में कथित बैंक धोखाधड़ी की सीबीआई जांच के आदेश दिए।

एएनसी कमान: द्वीपशक्ति ने किया अपने कौशल का प्रदर्शन
अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) ने शनिवार को बताया कि अभ्यास के दौरान एएनसी कमान के 'द्वीपशक्ति' ने स्वदेशी हथियारों और हवा से हवा में ईंधन भरकर लंबी दूरी के हमलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। एएनसी कमांडर एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन ने पोर्ट ब्लेयर में टाइगर शार्क के सुखोई-30 एमकेआई समुद्री स्ट्राइक मिशन में उड़ान भरी।

राजदूत फिलिप एकरमैन ने किया जर्मन क्रिसमस मार्केट का दौरा
भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स और जर्मन दूतावास द्वारा आयोजित जर्मन क्रिसमस मार्केट का दौरा किया। राजदूत एकरमैन ने कहा, 'यह एक मजेदार मार्केट है। यह दूसरी बार (आयोजित हो रहा) है। यह सुंदर और विशाल है। लोगों और अच्छी चीजों से भरा हुआ है। यह शनिवार की दोपहर बिताने का एक शानदार अवसर है। मैंने बंगाल से कढ़ाई वाले नैपकिन, कश्मीरी क्रिसमस की सजावट और कुछ चाय भी खरीदी। यह क्रिसमस के उपहार खरीदने का एक शानदार अवसर है।'

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आवासीय इमारत पर मारा छापा, 45 गिरफ्तार
मुंबई के खार इलाके में कल रात अपराध शाखा इकाई-9 ने एक आवासीय इमारत पर छापा मारा। यहां अवैध जुआ खेला जा रहा था, अंदर करीब 45 लोग मौजूद थे, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल थीं। मुंबई अपराध शाखा के मुताबिक, पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और मौके से 34 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुआ खेलने के सिक्के जब्त किए। मुंबई पुलिस ने सभी 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed