फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   upcoming assembly elections: PM Modi will address a rally in Jaipur bhopal today news and updates

चुनाव की तैयारी: आज जयपुर-भोपाल के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए देंगे मंत्र

Mon, 25 Sep 2023 03:23 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 03:23 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बताया कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए मोदी को धन्यवाद देने बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ में 42 ब्लॉक बनाए गए हैं और हर ब्लॉक की कमान एक महिला के हाथ में होगी।
 

विज्ञापन
upcoming assembly elections: PM Modi will address a rally in Jaipur bhopal today news and updates
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की राज्य भर में निकाली गई चार परिवर्तन यात्राओं का समापन हो जाएगा।जयपुर के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर भी रहेंगे। भोपाल में वे भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बताया कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए मोदी को धन्यवाद देने बड़ी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ में 42 ब्लॉक बनाए गए हैं और हर ब्लॉक की कमान एक महिला के हाथ में होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर 25 हजार विशेष महिलाएं केसरिया साड़ी और साफा पहने हुए होंगी, जो कार्यक्रम में आने वालों का स्वागत करेंगी। महिलाओं के हाथ में धन्यवाद मोदी जी का प्लेकार्ड भी होगा। यह देश की महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए किया जाएगा। महिलाएं देश की महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करेंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed