यूपी में तीन तलाक और महिला सुरक्षा रहेगा चुनावी मुद्दाः अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक के मुद्दे को लेकर बेशक देशभर में बहस तेज हो गई और मुस्लिम संगठनों ने खुलकर इसका विरोध करने का ऐलान कर दिया हो लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह इसे चुनावी मुद्दा बनाने से नहीं चूकेगी।
खुद इसकी घोषणा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की, जिन्होंने यूपी चुनाव में तीन तलाक और महिला सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने का ऐलान कर दिया। पूर्वी यूपी के राबर्ट्सगंज में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों पर जमकर निशाना साधा।
राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के राज में सपा के गुंडो ने लोगों की जमीन कब्जाने का काम किया है।
अमित शाह ने सपा और बसपा पर साधा निशाना
राज्य में बेरोजगारी इस कदर है कि पूर्वाचंल का युवा रोजगार की तलाश में गुजरात या मुंबई जाकर मजदूरी करने को मजबूर है। मायावती की सरकार थी तो भी ये ही आलम था। मायावती ने अपने जीते जी ही अपनी लाखों करोड़ अपनी मूर्तियां बनवाने में खर्च कर दिए।
सोनभद्र के पहाडों को काटकर मायावती के पत्थर के पुतले बनाए गए। प्रदेश की जनता ने दोनों दलों को मौका देकर उनका शासन देख लिया है। इसलिए इस बार राज्य में भाजपा की बारी है। जनता मन बना चुकी है कि केंद्र की तरह राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाई जाएगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अब कहीं गिनती में नहीं है। इसलिए चुनावों से पूर्व ही वह गठबंधन के लिए लोगों को तलाश रही है। वहीं बसपा तो लोकसभा चुनावों में जीरो पर आउट हो ही चुकी है। इसलिए चुनावों में भी पार्टी का उससे कोई मुकाबला नहीं है।