फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up shocking incident takes in a aligarh village panchayat tries to settle case for Rs 80,000

अलीगढ़ में हुआ नाबालिग से गैंगरेप, पंचायत ने कराया 80,000 में समझौता

Mon, 10 Sep 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 10 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
up shocking incident takes in a aligarh village panchayat tries to settle case for Rs 80,000
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की पंचायत का एक चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। यहां के गांव की पंचायत ने नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में आरोपी को सजा दिलाने की जगह रुपयों से सौदा कराने का प्रयास किया। हालांकि पीड़िता के भाई ने पंचायत के इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया है और चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बलात्कार के चारों आरोपियों के खिलाफ पंचायत ने 80,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए मामले को रफा-दफा करने को कहा है।

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि 14 साल की बच्ची को चारों आरोपी खींचकर सुनसान इलाके में ले गए जहां उन्होंने बच्ची के साथ बलात्कार किया। मामला बीते बुधवार का है। जब आरोपियों के कब्जे से   बच्ची शाम को छूटी तो उसने अपनी आपबीती अपनी चाची को बताई। बच्ची के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। चाची ने पीड़िता के भाई को गुरुवार सुबह नाबालिग के साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पीड़िता का भाई दिहाड़ी मजदूर है। बहन के साथ हुई घटना से आहत भाई ने अपनी बहन के समर्थन के लिए गांव वालों से बात की।  भाई ने बताया, 'मैंने बहन को इंसाफ दिलाने के लिए मैं गांव के हर व्यक्ति के पास मदद मांगने गया। गुरुवार को पूरा दिन मदद मांगने में निकल गया। शुक्रवार की शाम को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के लोगों ने मेरे ऊपर दबाव बनाया कि मैं 80,000 रुपये लेकर आरोपियों से समझौता कर लूं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने बताया कि मुझे पंचायत का फैसला मंजूर नहीं था, जब मैंने रुपये लेकर समझौता करने से इनकार कर दिया तो पंचायत ने मुझे गांव के बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। 


 मैं बाहर निकलकर थाने में शिकायत करना चाहता था। शनिवार को पूरा दिन काफी प्रयास के बाद मैं देर रात किसी तरह गांव से निकलने में कामयाब रहा। मैं सीधे थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई।' नाबालिग के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के चेतन (24), लाखन (30), ललित कुमार (22) और विकास (24) के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी चेतन अभी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed