फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP polls results will decide Maharashtra politics

यूपी चुनाव के नतीजे तय करेंगे महाराष्ट्र की राजनीति

Sat, 11 Mar 2017 01:05 PM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 11 Mar 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
UP polls results will decide Maharashtra politics
उद्धव ठाकरे - फोटो : file photo

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी तेवर से सूबे की राजनीति में तूफान उठने की संभावना है। कहा जा रहा है कि शिवसेना अंदर ही अंदर विपक्षी दल कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर नया गुल खिलाने की तैयारी में है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को अचानक मुंबई पहुंचे और आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारियों से मंत्रणा कर दिल्ली लौट गए। शिवसेना-बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


हालांकि इसको लेकर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन, माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति नई करवट बदल सकती है।बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने दो टूक कहा था कि अब भविष्य में बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। बीएमसी चुनाव नतीजे आने के बाद शिवसेना ने अब अपना तेवर दिखाना शुरू किया है। 
विज्ञापन


बीते 6 मार्च से महाराष्ट्र विधानमंडल बजट सत्र शुरू है। शिवसेना के चलते लगातार चौथे दिन सदन की कार्यवाही नहीं चलने पाई। हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेयर पद पर भाजपा का प्रत्याशी न उतारने का ऐलान कर शिवसेना को सत्तासीन होने का न सिर्फ मौका दिया बल्कि उन्हें समर्थन भी दिया है। परन्तु, विधानसभा में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर शिवसेना विधायकों का रवैया विपक्ष से भी ज्यादा आक्रामक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'उद्धव ठाकरे नई रणनीति बनाने में जुटे हैं'

UP polls results will decide Maharashtra politics
फाइल फोटो
महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो उद्धव ठाकरे एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और कांग्रेस के साथ मिलकर नई रणनीति बनाने में जुटे हैं। हालांकि शिवसेना की रणनीति यूपी चुनाव नतीजे आने के बाद ही तय होगी। फिलहाल, उद्धव ठाकरे होली के मौके पर चार दिन मुंबई से बाहर जाने की तैयारी में हैं। अचानक मुंबई पहुंचें अमित शाह, संघ नेताओं से की चर्चा

शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अचानक मुंबई दौरे से भी अटकलों का बाजार गर्म हुआ है। एक तरफ जहां पूरे देश की निगाह पांच राज्यों के चुनाव नतीजे पर टिकी है वहीं, अमित शाह के  मुंबई आने से नई चर्चा शुरू हो गई है। शाह दक्षिण मुंबई के वरली स्थित यशवंत भवन में संघ के नेताओं भैय्या जी जोशी और कृष्ण गोपाल के साथ बैठक की।

इस दौरान मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशिष शेलार भी मौजूद थे। हालांकि उन्होंने संघ के नेताओं से क्या चर्चा की यह पता नहीं चल पाया है। लेकिन, तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। शाह यशवंत भवन में बैठक करने के बाद मीडिया से बातचीत किए बिना दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed