फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP polls: last day of campaigning for the first phase

यूपी चुनावः प्रचार का आज अंतिम दिन, महारथियों ने झोंकी ताकत

Thu, 09 Feb 2017 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
UP polls: last day of campaigning for the first phase

उत्तर प्रदेश के सियांसी दंगल के पहले मुकाबले के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। 11 फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के लिए आज 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। पांच बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करवा दिया जाता है। अंतिम दिन प्रत्याशी अपनी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जुलूस के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। अंतिम दिन के प्रचार के लिए सभी अधिकारियों को प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी शराब के ठेंकों को 48 घंटे पहले बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनावी सभा या वाहनों के काफिले के साथ प्रचार करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जिले की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। वहीं पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले राजनीतिक महार्थियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ रौलियां करेंगे महार्थी

UP polls: last day of campaigning for the first phase

अंतिम समय में पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए एक के बाद एक कई चुनावी सभा व रैलियां करने वाले हैं। जहां अखिलेश यादव मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और आगरा में चुनावी रैलियों करेंगे तो वहीं राहुल गांधी अलीगढ़ में रैलियां करेंगे।

हाथरथ में ही आज राजनाथ सिंह की भी रैली है, इसके अलावा उमा भारती मैनपुरी में, तो योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर और जलालाबाद में रैलियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed