फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party

UP Nikay Chunav: वंदना, काजल, फातिमा से अजय और सीमा तक, सपा से मेयर का टिकट पाने वाले प्रत्याशियों की कहानी

Thu, 13 Apr 2023 05:51 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 05:51 PM IST
सार

यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में चार मई को मतदान होगा, जबकि बाकी नौ मंडलों के 38 जिलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसके बाद सभी 75 जिलों में 13 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
सपा ने मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने नौ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूबे में 17 नगर निगम हैं, जहां चुनाव होना है। अभी समाजवादी पार्टी ने नौ नगर निगमों के लिए ही प्रत्याशियों का एलान किया है। सपा की इस सूची में पांच महिलाओं को जगह दी गई है। दो ब्राह्मण चेहरे भी हैं। 
विज्ञापन


यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में चार मई को मतदान होगा, जबकि बाकी नौ मंडलों के 38 जिलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इसके बाद सभी 75 जिलों में 13 मई को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि सपा से महापौर का टिकट पाने वालों में कौन-कौन है? इनकी कहानी क्या है?
विज्ञापन

 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
अखिलेश यादव - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
अब जानिए सपा ने किसे-किसे दिया टिकट? 
शहर सपा प्रत्याशी
लखनऊ  बंदना मिश्रा
गोरखपुर   काजल निषाद
प्रयागराज  अजय श्रीवास्तव
झांसी  सतीश जतारिया
मेरठ सीमा प्रधान
शाहजहांपुर   अर्चना वर्मा
कानपुर  वंदना बाजपेयी
अयोध्या   डॉ. आशीष पांडेय
फिरोजाबाद मशरूर फातिमा
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बारे में जान लीजिए

1. बंदना मिश्रा: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बंदना मिश्रा को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बंदना लखनऊ विश्वविद्यलाय के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. रमेश दीक्षित की पत्नी हैं। बंदना ने जेएनयू से स्नातक किया है। छात्र जीवन में बंदना का लगाव वाम दलों की तरफ था। वह एक सामाजिक संगठन के साथ दलित आदिवासियों के लिए काम करती रही हैं। पेशे से पत्रकार रहीं, बंदना लखनऊ के गोमतीनगर में रहती हैं। 
 
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
अखिलेश यादव के साथ काजल निषाद और उनके पति। - फोटो : सोशल मीडिया
2. काजल निषाद: गोरखपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर समाजवादी पार्टी ने भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद पर दांव खेला है। काजल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ग्रामीण तो 2022 में सपा की ओर से कैंपियरगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि उन्हें दोनों ही बार शिकस्त का सामना करना पड़ा।

 आरक्षण सूची में गोरखपुर की सीट सामान्य है। ऐसे में सपा के नेता उम्मीद कर रहे थे कि सामान्य वर्ग से ही किसी को टिकट मिलेगा, हालांकि अखिलेश ने निषाद वोट बैंक और पिछड़ा कार्ड खेलते हुए महिला प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया। काजल का जन्म मुंबई शहर में हुआ। माता-पिता कच्छ गुजरात से हैं। काजल ने गोरखपुर के भऊआपार गांव के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्माता संजय निषाद से शादी की है। सात अगस्त 2021 को काजल निषाद को अखिलेश ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
Prayagraj News : अजय श्रीवास्तव, सपा प्रत्याशी महापौर। - फोटो : अमर उजाला।
3. अजय श्रीवास्तव : समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव को महापौर प्रत्याशी बनाया है। अजय शहर के जार्ज टाउन इलाके के रहने वाले हैं। पहले बसपा में थे, 2017 में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ सपा का दामन थामा था। अजय का टाइल्स और रियल स्टेट का कारोबार हैं। साल 2002 में अजय ने इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इसमें वह हार गए थे। इसके बाद वह बसपा में ही उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अजय श्रीवास्तव कायस्थ समाज के सबसे बड़े ट्रस्ट केपी ट्रस्ट में भी उपाध्यक्ष रहे चुके हैं। अजय साल 2007 से 2012 तक नगर निगम में नामित पार्षद भी रह चुके हैं।
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
सीमा प्रधान
4.  सीमा प्रधान: मेरठ से समाजवादी पार्टी ने सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को महापौर का टिकट दिया है। सीमा प्रधान के महापौर के टिकट मिलने के बाद मेरठ सीट का चुनाव दिलचस्प माना जा रहा है। सीमा प्रधान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं हैं। मेरठ में इस बार मेयर की सीट ओबीसी पर आरक्षित हुई है। लेकिन अभी तक सपा और आप दो दलों ने अपने मेयर प्रत्याशियों का ऐलान किया हैं। दोनों ने ही महिलाओं को मैदान में उतारा है। आप ने मेरठ से समाजसेवी ऋचा सिंह को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। 
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला
5. अर्चना वर्मा: शाहजहांपुर नगर निगम सीट से सपा ने अर्चना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि जातीय समीकरण साधने के लिए सपा ने अर्चना वर्मा को मैदान में उतारा है। अर्चना वर्मा 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। वह चार बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के बेटे राजेश वर्मा की पत्नी हैं। राजेश वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा के प्रत्याशी थे।
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
वंदना वाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
6. वंदना वाजपेयी : कानपुर सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए अखिलेश यादव ने वंदना बाजपेयी को उम्मीदवार बनाया है। वंदना आर्य नगर सीट से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी हैं। कानपुर में मेयर सीट पर चुनाव भाजपा और सपा के बीच टक्कर का होने की पूरी उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस ने भी ब्राह्मण प्रत्याशी के तौर पर आशनी अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है।
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
डॉ. आशीष पांडेय - फोटो : अमर उजाला
7. डॉ. आशीष पांडेय: यूपी की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक अयोध्या नगर निगम के लिए सपा ने आशीष पांडे को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। आशीष उर्फ दीपू पांडे सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पांडे के ममेरे भाई हैं और उनके पिता भी सपा से विधायक रह चुके हैं। मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ आशीष पांडे उर्फ दीपू ने सपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया। 
 

UP Nikay Chunav: Vandana, Kajal, Fatima to Ajay and Seema, story of Mayor candidates of samajwadi party
मशरूर फातिमा - फोटो : सोशल मीडिया
8. मशरूर फातिमा: यूपी के फिरोजाबाद नगर निगम मेयर पद के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पिछले मेयर के चुनाव में सपा प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर पहुंचाने वाली मसरूर फातिमा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। वे हाल ही में सपा में शामिल हुई हैं।
 

9. सतीश जतारिया: झांसी में सपा ने पहले रघुवीर चौधरी को उम्मीदवार बनाया था। बाद में उनकी उम्मीदवारी निरस्त करते हुए सतीश जतारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया। जतारिया पूर्व विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed