फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Nikay Chunav Result 2023 From PM Modi CM Yogi to Sonia Gandhi Akhilesh Yadav Areas Winning Sea

UP Nikay Chunav Result: पीएम मोदी-सीएम योगी से सोनिया-अखिलेश तक, जानें किसके गढ़ में कौन जीता

Sat, 13 May 2023 08:04 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 08:04 PM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव के नतीजों के दौरान सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पर टिकी हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी और इटावा, यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली की चर्चा भी काफी अधिक है। आइए जानते हैं इन इलाकों में निकाय चुनाव के परिणाम क्या हैं...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Result 2023 From PM Modi CM Yogi to Sonia Gandhi Akhilesh Yadav Areas Winning Sea
निकाय चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं। सभी 17 नगर निगमों में भाजपा की जीत हुई है। ओवरऑल आंकड़ों को देखें तो अब तक 805 नगर निगम पार्षद, 66 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 1094 नगर पालिका परिषद सदस्य और 159 नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर भाजपा को जीत मिली है। 1213 नगर पंचायत सदस्य पदों पर भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कुल मिलाकर गांव से लेकर शहरों तक भाजपा का कब्जा बना हुआ है। 
विज्ञापन


इस बीच सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर पर टिकी हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी और इटावा, यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की संसदीय क्षेत्र रायबरेली की चर्चा भी काफी अधिक है। आइए जानते हैं इन इलाकों में निकाय चुनाव के परिणाम क्या हैं? 
विज्ञापन


 

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल
वाराणसी नगर निगम में 100 पार्षद की सीटें हैं। सभी सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, इन 100 में से 63 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 13 पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजेता हुए हैं। 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मार ली है। आठ सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब हुए। एक पर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है।

 

सीएम योगी के गढ़ में क्या है भाजपा की स्थिति ? 
गोरखपुर नगर निगम में 80 पार्षद की सीटें हैं। इनमें से 41 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 17 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीतने में कामयाब हुए। पांच बसपा, एक कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता। 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत गए। 

 
विज्ञापन

अखिलेश के गढ़ में क्या हुआ? 
इटावा और मैनपुरी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का गढ़ माना जाता है। इटावा में तीन नगर पालिका अध्यक्ष पद, 90 नगर पालिका परिषद सदस्य, तीन नगर पंचायत अध्यक्ष और 37 नगर पंचायत सदस्यों की सीट है। नगर पालिका अध्यक्ष की तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई है।

नगर पालिका परिषद सदस्यों की बात करें तो 17 पर भाजपा को जीत मिली है। 27 पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते। कांग्रेस और बसपा के खाते में एक-एक सीट गई। 46 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए। एक अन्य के खाते में गई। 

नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो तीन में से दो सीटों पर निर्दलीय और एक पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत सदस्यों की 18 सीटों पर भाजपा, 27 पर सपा और 34 पर अन्य को जीत मिली है। 





 

रायबरेली में सोनिया के संसदीय क्षेत्र की क्या है स्थिति? 
लंबे समय से रायबरेली लोकसभा सीट सोनिया गांधी के कब्जे में है। इस जिले में एक नगर पालिका अध्यक्ष, 34 नगर पालिका परिषद सदस्य, नौ नगर पंचायत अध्यक्ष और 110 नगर पंचायत सदस्यों का पद है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ। वहीं, नगर पालिका परिषद सदस्यों की 21 सीटों पर भाजपा, 28 पर सपा, दो पर एआईएमआईएम और 28 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed