लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में 63 और उत्तराखंड में 57 फीसदी मतदान हुआ
11 अप्रैल, गुरुवार। लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों में पर सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले रहे हैं। आज 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां हम आपको देंगे उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों और उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के पल-पल का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Election 2019 Phase 1:
Saharanpur: Polling begins at booth number no 349, located at J. B. Jain Degree College. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/KQ8AFzTH2z
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
देहरादून- धर्मपुर विधानसभा स्थित भागीरथी इंटरनेशनल स्कूल के बूथ में एक वीवीपैट मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते एक मशीन को छोड़कर चार अन्य पर वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं रुद्रपुर के वार्ड नंबर 20-21 के लिए बनाए गए बूथ में वोट डालने आ रहे लोगों को मतदाता पर्ची नहीं मिलने की शिकायत मिली है। बीएलओ के पास पर्ची को लेकर लाइन लगी है।
अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने दुगलखोला में मतदान किया। वहीं हल्द्वानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत मतदाताओं से मिलने पहुंचे।
Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat queues up to vote for the #LokSabhaElections2019 in Devalchaur, Haldwani. Voting on 2 parliamentary constituencies in the state is being held today. pic.twitter.com/DgatKalG02
— ANI (@ANI) April 11, 2019
उत्तर प्रदेश:
बागपत के बरौत में मतदान केंद्र संख्या 126 में ढोल बाजे के बीच मतदाताओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया जा रहा है।
Baghpat: Flower petals being showered and dhol being played to welcome voters at polling booth number 126 in Baraut. pic.twitter.com/vszxzuYLlz
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
मेरठ में केवीएसएस स्कूल के 73, 74 संख्या बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। किठौर विधानसभा के बिजौली के बूथ संख्या 46 की वोटिंग मशीन खराब होने से मतदान में रुकावट आई। बिजनौर आर्य समाज मंदिर में बूथ नंबर 264, 265, 276 पर लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ था।
हरिद्वार में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशांक ने देहरादून के बूथ पर अपना मतदान किया।
बागपत में आरएलडी ने ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है। करीब 30 से ज्यादा ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है।
देहरादून के देहराखास ब्लॉक 65 निवासी जतिन महाजन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जबकि उन्होंने निकाय चुनाव में मतदान किया था। स्मृति भसीन और उनके परिवार का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। कुछ अन्य परिवारों के नाम भी वोटर लिस्ट से गायब बताए जा रहे हैं।
बनबसा में भजनपुर स्थित पोलिंग बूथ कमरा नंबर 1 और 2 में ईवीएम मशीन में आई खराबी के कारण 20 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। लालकुआं विधानसभा में सात ईवीएम मशीन और एक वीवीपैट खराब हुआ। जिन्हें बदल दिया गया है।
उत्तर प्रदेश:
सुबह नौ बजे तक सहारनपुर में आठ फीसदी, कैराना में 10 फीसदी, बिजनौर में 11 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 10 फीसदी, बागपत में 11 फीसदी, मेरठ में 10 फीसदी, गाजियाबाद में 12 फीसदी और गौतम बुद्ध नगर में 12 फीसदी मतदान हुए हैं। ये आंकड़ें चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए हैं।
Voter turnout till 9 am in Saharanpur- 8%, Kairana-10%, Muzaffarnagar-10%, Meerut- 10%, Bijnor - 11%, Baghpat - 11%, Ghaziabad - 12% and Gautam Budh Nagar-12% pic.twitter.com/2kIQkCzz5z
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
मुज़फ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के बूथ नंबर 225 पर फर्जी मतदान की सूचना पर हंगामा हुआ। सूचना पर सांसद संजीव बालियान भी मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी से महिलाओं के चेहरे देखने के लिए कहा, इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में डीएम एसएसपी और एडीएम हाथी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया।
भीमताल में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान हुआ है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेडियाखाल में मतदान किया।
यहां क्लिक कर तस्वीरों में देखें, अबतक कहां किन दिग्गजों ने डाला अपना वोट
सुबह नौ बजे तक उत्तराखंड में 13.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने परिवार के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल बूथ पर परिवार संग मतदान किया। परिवार संग विधायक हरबंस कपूर ने भी मतदान किया। एमएलए विनोद चमोली ने भी मतदान किया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पालकोट और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने चांजी बूथ पर मतदान किया।
Uttarakhand: Chief Minister Trivendra Singh Rawat casts his vote at polling booth number 124 in Defence Colony, Dehradun #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/xFnAyKQ6v1
— ANI (@ANI) April 11, 2019
बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग। बिजनौर लोकसभा पर 9 बजे तक 13.45 प्रतिशत वोटिंग। बिजनौर विधानसभा में 14.62 व चांदपुर में 12.33 प्रतिशत वोटिंग।
सुबह नौ बजे तक देहरादून में 12, बागेश्वर में 10.97, कपकोट विधानसभा में 10.77 , पिथौरागढ़ में 9.6, श्रीनगर में 10, ऋषिकेश में 12, कोटद्वार में 5 .89, टिहरी में 9, चमोली में 5.43, चमोली के थराली में 8, कर्णप्रयाग विधानसभा में 11, पौड़ी जिले में 8.2 और रूद्रप्रयाग में 9 प्रतिशत मतदान हुआ है।
योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कनखल के दादू बाग स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
वोट डालने जा रहे मतदाताओं को पर्ची न मिलने से वोटरों में मायूसी। मेरठ में पल्लवपुरम के कई बूथों पर मतदाताओं की वोट कटीं। वहीं मतदाता सूची में नाम न मिलने पर कई जगह हंगामा भी हुआ। शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में मुस्लिम महिलाएं काफी संख्या में मतदान करने पहुंची हैं। गांव लिसाड़ में गठ वाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक वोट डालने पहुंचे।
उत्तर प्रदेश
शामली जनपद के रसूलपुर गुजरान गांव में मतदाताओं ने चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा परेशान करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण मौके पर ही धरना देकर बैठ गए डीएम और एसपी मौके पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक यहीं पर बीएसएफ के जवानों द्वारा फायरिंग की सूचना है।
उत्तराखंड:
दोपहर बाद मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर एक बजे तक उत्तराखंड में 41.27 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश:
दोपहर एक बजे तक यूपी की आठ सीटों पर 39 फीसदी मतदान हो चुका है। तेज धूप और गर्मी की वजह से वोटिंग की गति थोड़ी धीमी हो चुकी है।
#WATCH Security personnel fired shots in air after some ppl tried to cast vote without voter ID at a polling station in Shamli. District Magistrate says,“BSF personnel, fired in air for security reasons after some ppl without voter ID tried to cast vote. Voting has resumed now." pic.twitter.com/iXRkS6xFaD
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
A bridegroom casts his vote at a polling station in Bijnor. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/7gHghhTqLX
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
-----------------------------------
सहारनपुर में 60.3 प्रतिशत मतदान
हापुड़ में 64 प्रतिशत मतदान
बागपत में 60 प्रतिशत
Uttarakhand: Electronic Voting Machine (EVM) & VVPAT being packed at a polling station in Haldwani after voting there concludes. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/CxMTjvOCA4
— ANI (@ANI) April 11, 2019
#IndiaElections2019 voter turnout: Andaman & Nicobar Islands (1 seat) - 70.67%, Andhra Pradesh (25 seats) - 66%, Chhattisgarh (1 seat) - 56%, Telangana (17 seats) - 60%, Uttarakhand (5 seats) - 57.85%, Jammu & Kashmir (2 seats) - 54.49%. Final turnout is expected to rise. pic.twitter.com/UBohsV7vMA
— ANI (@ANI) April 11, 2019