फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP government says film padmavati release will create issue against peace in state

'पद्मावती' विवाद: फिल्म की रिलीज को UP सरकार ने शांति व्यवस्था के लिए बताया खतरा

Thu, 16 Nov 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
 UP government says film padmavati release will create issue against peace in state
- फोटो : Twitter

निर्देशक संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावती की रिलीज पर यूपी में फिलहाल संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि एक दिसंबर को फिल्म रिलीज होने से शांति व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। उसी दिन प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना और बारावफात का त्यौहार है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आग्रह किया है कि वह पद्मावती फिल्म की कथावस्तु एवं ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किए जाने से व्याप्त जनाक्रोश एवं जनभावनाओं से सेंसर बोर्ड को अवगत कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन


पद्मावती फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग
दरअसल, राजपूत समाज ने इसे परंपरा और संस्कृति पर हमला करार देते हुए 'महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति' ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष किशन ठाकुर ने जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित अन्य मंत्रियों को ज्ञापन भेजकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: Facebook पर पद्मावती को लेकर अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

पद्मावती की रिलीज डेट पर करणी

फिल्म पद्मावती को लेकर सबसे पहले विरोध के सुर मुखर करने वाली करणी सेना अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। फिल्म बैन करने की मांग करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षण लोकेंद्र सिंह कालवी ने एक दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। 


कालवी ने जयपुर के राजपूत सभा भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर एक दिसंबर की तारीख आती है, तो फिल्म निर्माताओं को बहुत कुछ सहन करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे राजपूतों के त्याग व शौर्य और इस फिल्म के खिलाफ जनजागरण के तहत विभिन्न राज्यों में दौरे कर रहे हैं। 

उन्होंने दावा किया कि  उन्हें देशभर से विभिन्न समुदायों का फिल्म के विरोध को लेकर समर्थन मिल रहा है। कालवी ने कहा कि वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में आने वाले दिनों में दौरे करेंगे और भारत बंद को लेकर जन समर्थन जुटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed