फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP give green signal to film padmavat, no to Gujarat, Rajasthan as well as MP

यूपी में देख पाएंगे फिल्म 'पद्मावत', गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान सब जगह होगी बैन

Sat, 13 Jan 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
UP give green signal to film padmavat, no to Gujarat, Rajasthan as well as MP
पदमावत, दीपिका पादुकोण

पद्मावती से पद्मावत हुई फिल्म पहले ही इतने विवादों में है, राजनीति में ब्लॉकबस्टर साबित हुई यह फिल्म 25 को रिलीज होनी है तो देश में यह तय होना मुश्किल है कि कहां ये फिल्म दिखाई जाएगी और कहां नहीं? बीजेपी के गढ़ गुजरात में फिल्म ना दिखाने की बात सामने आई तो मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि ये फिल्म नहीं दिखाएंगे। तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भला कैसे चुप रह सकते थे। फिल्म को दिखाने या ना दिखाने के दावों की फेहरिस्त में योगी का भी ऐलान हो गया है। 

विज्ञापन


यूपी में तो फिल्म दिखेगी, ये सीएम योगी ने साफ कह दिया है। अब ऐसा आखिर क्या है कि बीजेपी शासित जहां कुछ प्रदेशों में इस फिल्म को बैन करने की बात सामने आ रही है वहीं यूपी में इसके बिल्कुल उलटा है। राजस्थान में भी बीजेपी ने फिल्म ना दिखाने का ही दावा किया गया है। चाहे गुजरात के सीएम विजय रुपाणी हों, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान हों या फिर राजस्थान में वसुंदरा राजे सबका कहना वही है जिस पर करणी सेना अड़ी है। यानी फिल्म में राजपूत इतिहास से छेड़छाड़ और प्रदेश भर में इसका विरोध। 
विज्ञापन


लेकिन उत्तर प्रदेश को संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से कोई एतराज नहीं है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि चूंकि यूपी में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और राजस्थान, मध्यप्रदेश में होने वाले हैं तो राजपूत कार्ड का फायदा यहीं मिलेगा। ऐसे में क्या बीजेपी अपने एजेंडे को चुनावी फायदे के लिए इतना साफ रख सकती है या फिर प्रदेश दर प्रदेश, मुख्यमंत्री दर मुख्यमंत्री अलग-अलग ये डिसाइड कर सकते हैं कि किसे सपोर्ट करना है और किसे नहीं। बीजेपी शासन में ये अंतर कैसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed