फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election will be intresting, there wiil tough fight, says rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा, यूपी में मजा आएगा, होगी जोरदार लड़ाई

Thu, 12 Jan 2017 03:34 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
up election will be intresting, there wiil tough fight, says rahul gandhi
राहुल गांधी - फोटो : demo pic
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोर की हांक लगाई-उ.प्र.। राहुल गांधी ने कहा हां, उ.प्र. में मजा आएगा। जोरदार लड़ाई होगी।  राहुल के इस दो वाक्य को तालकटोरा स्टेडियम में जन वेदना सम्मेलन में भाग लेने आए कार्यकर्ताओं ने हाथों हाथ लिया। अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और उसकी विचारधारा पर हमलावर रहे, लेकिन उ.प्र. की राजनीतिक परिक्रमा पर कुछ और नहीं बोले। न ही कोई ईशारा किया और न कोई पार्टी के गठबंधन करने का संकेत दिया।
विज्ञापन


राहुल गांधी के उ.प्र. में मजा आएगा के संबोधन मात्र से कांग्रेसी गदगद हैं। दो छोटे वाक्यों का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने हिसाब से मतलब निकाल लिया है। नाम न छापने की शर्त पर लखनऊ से आए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी ने कहा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सबकुछ कह दिया है। इंतजार कीजिए और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान होने वाला है। मेरठ के युवा कांग्रेस नेता का कहना है कि 14 जनवरी को राहुल और अखिलेश गठबंधन की घोषणा कर देंगे। 
विज्ञापन


वहीं उ.प्र. के कुछ कांग्रेस विधायकों ने इस बारे में सुना है, लेकिन उन्हें पक्का यकीन नहीं है। बनारस में पार्टी के कर्णधार बने नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा बहुत कुछ कहा नहीं जाता। ईशारा ही काफी है, समझिए। कुरेदने पर फोन पर सूत्र ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की मौजूदा हालत आपको पता है। आखिर मजा आएगा कैसे? जोरदार लड़ाई कैसे होगी? कुछ समझने की कोशिश कीजिए। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का मजबूत भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं कांग्रेस के पदाधिकारी
उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर पीछा छुड़ाते नजर आए। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और संजय सिंह की भी यही स्थिति रही। प्रमोद तिवारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें मीडिया से जानकारी मिल रही है। संजय सिंह ने कहा कि यही सवाल सभी मीडिया कर्मियों के पास है, जबकि गठबंधन पर वह अधिकारिक रूप से कह सकते हैं कि किसी से कोई बात होने की उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी तो सभी विधानसभा सीटों पर सूची जारी करने जा रही है। वहीं मनोज त्यागी समेत तमाम कांग्रेसी नेता घूम-घूमकर भनक पाने में लगे थे कि गठबंधन पर हो क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed