फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election second list of bjp shows nepotism in candidates list

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस की राह पर चली भाजपा, दूसरी सूची गवाह

Mon, 23 Jan 2017 08:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
up election second list of bjp shows nepotism in candidates list
बीजेपी

उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा भी अब सपा और कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। दूसरी सूची इसकी गवाह है। 155 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी दागियों व दलबदलुओं से सजी है। सूची में एक भी मुसलमान नहीं हैं। परिवारवाद देखने को मिला है।

विज्ञापन


सूची में राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को नोएडा से उम्मीदवार बनाया गया है। लालजी टंडन के पुत्र और लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन, सांसद हुकुम सिंह की पुत्री  मृगांका सिंह कैराना, बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण गोंडा सदर, पार्टी सांसद सर्वेश सिंह के पुत्र सुशांत सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट मौर्य ऊंचाहार से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा भी कई पूर्व विधायकों व सांसदों के पुत्रों को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। दूसरी सूची में भी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह सहित अन्य कई नेताओं के नाते-रिश्तेदार टिकट पाने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


पहली सूची की तरह दूसरी सूची में भी पार्टी ने इसके बदले अपना ध्यान पिछड़ा वर्ग में शामिल चुनिंदा जातियों पर केंद्रित किया है। पहली सूची की तरह दूसरी सूची में भी भाजपा ने अपनी पूर्व की रणनीति के अनुरूप ही अगड़ी जातियों (राजपूत-ब्राह्मण-कायस्थ) के साथ चुनिंदा पिछड़ी जातियों (कुर्मी-कुशवाहा, लोध, जाट) पर दांव लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूची में 31 ब्राह्मणों के साथ लगभग इतने उम्मीदवार ठाकुर बिरादरी के बनाए गए हैं। कायस्थ व वैश्य बिरादरी के लोगों को भी सीटें दी गई है। अयोध्या सीट पर सपा से आए वेद गुप्ता को भाजपा से टिकट दिया गया है। भाजपा ने अयोध्या में पहली बार किसी वैश्य को उम्मीदवार बनाया है।

40 से अधिक दलबदलूओं को टिकट

up election second list of bjp shows nepotism in candidates list
भाजपा - फोटो : amar ujala

सूची में 40 से अधिक दलबदलू टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। ललितपुर में बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रमेश कुशवाहा दलबदल के बावजूद टिकट नहीं पा सके हैं। उनकी जगह भाजपा ने अपने कार्यकर्ता रामरतन कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

अलबत्ता पूर्व मंत्री और बसपा बसपा से विधायक रहे नंदगोपाल नंदी, सपा से विधायक रहे शेरबहादुर सिंह को पुत्र, कॉंग्रेस की दिग्गज नेता रही राजेन्द्र कुमारी वाजपेयी के पौत्र हर्ष वाजपेयी, बिहारी लाल आर्य, कॉग्रेस से विधायक संजय जायसवाल, कॉंग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही, सपा महिला सभा की मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी के पुत्र हर्ष वाजपेयी, सपा से आए व नरेश अग्रवाल के करीबी राजकुमार अग्रवाल, सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को प्रत्याशी बनाया गया है तो अभी तीन-चार दिन पहले पार्टी में आए अभिजीत डांगा भी बिठूर (कानपुर) से टिकट पाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य कई दलबदलुओं को टिकट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed