{"_id":"6229953e47962652de388061","slug":"up-election-result-2022-rebel-bjp-leaders-swami-prasad-maurya-to-dara-singh-chauhan-winners-trail-lead-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बागियों का हाल: स्वामी प्रसाद से लेकर दारा सिंह चौहान तक, जानें कौन आगे और किसे मिल रही मात?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा के बागियों का हाल: स्वामी प्रसाद से लेकर दारा सिंह चौहान तक, जानें कौन आगे और किसे मिल रही मात?
Thu, 10 Mar 2022 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:32 PM IST
सार
यूपी समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभ चुनाव के परिणाम आ गए हैं। यूपी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन नेताओं के बारे में जिन्होंने भाजपा छोड़कर अन्य पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा के बागियों की स्थिति।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों का एलान हो गया है। भाजपा ने यहां भारी मतों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। ऐसे में सबके जहन में एक बात यह भी आती है कि उन नेताओं का क्या हुआ, जिन्होंने चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। अमर उजाला आपको ऐसे ही कुछ प्रमुख बागियों के बारे में बता रहा है...
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य (फाजिलनगर)
कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार 16581 मतों से विजयी हुए। उनको 106647 और सपा की सुशीला सरोज को 90066 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
दारा सिंह चौहान (घोसी)
दारा सिंह चौहान भी चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए थे। सपा ने उन्हें घोसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, उन्होंने यहां से जीत दर्ज की है। दूसरे पायदान पर भाजपा के विजय कुमार राजभर रहे।
धर्म सिंह सैनी (नकुड़)
सहारनपुर की नकुल विधानसभा सीट पर सिर्फ सपा ही नहीं, बल्कि उनके उम्मीदवार धर्म सिंह सैनी की साख दांव पर लगी हुई थी। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए सैनी को इस सीट से भाजपा के मुकेश चौधरी ने हराया। दोनों के बीच 315 वोटों का अंतर रहा।
भगवती प्रसाद (घाटमपुर)
भाजपा के बागी भगवती प्रसाद सपा के टिकट पर घाटमपुर से चुनाव लड़ रहे थे। यहां से भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के सरोज ने जीत दर्ज की है। दोनों के बीच का अंतर 14474 रहा।
बृजेश प्रजापति (तिंदवारी)
भाजपा से सपा में गए ब्रजेश कुमार प्रजापति को हार का सामना करना पड़ा। तिंदवारी विधानसभा सीट से इस सीट से उन्हें भाजपा के रमकेश निशाद ने शिकस्त दी। रमकेश ने ब्रजेश को 28425 वोटो से हरा दिया।
रोशन लाल वर्मा (तिलहर)
इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रोशन लाल वर्मा तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां भाजपा की सलोना कुशवाहा ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच का अंतर 13277 कार रहा।