यूपी चुनाव: पांचवें चरण की 51 सीटों पर मतदान आज, 607 प्रत्याशी मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सूबे में पांचवें चरण का मतदान है। इसमें अवध के 11 जिलों बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर की 51 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 18,822 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 607 प्रत्याशियों के बीच हो रहे इस चुनाव में 1.81 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
चुनाव आयोग ने संवेदनशील घोषित 2351 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि सबसे अधिक 24 प्रत्याशी अमेठी सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि सबसे कम छह-छह प्रत्याशी कपिलवस्तु व इटवा सीट से हैं। इस चरण की सीटों में नौ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पांचवें चरण के चुनाव में पूरे क्षेत्रों को 1442 सेक्टरों को बांटा गया है। 2574 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान में अपनी पैनी नजर रखेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए 52 सामान्य ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। मतदान की निगरानी के लिए 905 डिजिटल कैमरा व 978 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 1792 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे वीवीपैट
चुनाव आयोग ने पांचवें चरण की पांच विधानसभा सीटों पर वीवीपैट लगवाने का निर्णय लिया है। इसके जरिये मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने किसे वोट दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि बहराइच, गोडा, बस्ती सदर, खलीलाबाद व अयोध्या विधानसभा सीट पर वीवीपैट लगाई जा रही है। यहां पर कुल 3901 वीवीपैट लगाई जा रही हैं।
पुराना मतदान प्रतिशत
सोमवार को मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी डीएम व एसएसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग की अपील करता हूं।
-टी वेंकटेश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
इन जिलों में होगा मतदान
बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी व सुलतानपुर (इसके अलावा रुदौली विधानसभा सीट के 19 पोलिंग स्टेशन बाराबंकी जिले में भी आते हैं।)
इन क्षेत्रों में पुराना मतदान प्रतिशत
2007 के विधानसभा चुनाव में मतदान 46.61 प्रतिशत
2009 के लोकसभा चुनाव में मतदान- 46.74 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान- 57.09 प्रतिशत
2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान- 55.58 प्रतिशत
फैक्ट फाइल
पुरुष मतदाता-0.98 करोड़
महिलाएं-0.83 करोड़
थर्ड जेंडर-941
कुल प्रत्याशी-607
महिला प्रत्याशी-40
मतदान केंद्र-12,555
मतदेय स्थल-18,822
संवेदनशील मतदान केंद्र-1619
संवेदनशील मतदेय स्थल-2351
मतदान में लगे कर्मी-92152
कुल लगने वाली ईवीएम-22376
सबसे बड़ी विधानसभा- संत कबीरनगर की मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र (कुल मतदाता- 4.38 लाख)
सबसे छोटी विधानसभा- अंबेडकरनगर की टांडा (कुल मतदाता- 3.04 लाख)
चुनाव की निगरानी के लिए
सामान्य आब्जर्वर-52
व्यय आब्जर्वर-13
पुलिस आब्जर्वर-06
माइक्रो आब्जर्वर-2574
सेक्टर मजिस्ट्रेट-1442
जोनल मजिस्ट्रेट-180
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-170
2012 के चुनाव नतीजे
बसपा-3
भाजपा-5
कांग्रेस-5
अन्य-2
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी
भाजपा-50
बसपा-51
सपा-43
कांग्रेस-14
रालोद-31
अन्य व निर्दलीय-418
किस दल के कितने दागी उम्मीदवार
बसपा-21
भाजपा-23
सपा-17
कांग्रेस-3
रालोद-8
अन्य- 45
प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
बसपा-4.16 करोड़
भाजपा-4.64 करोड़
सपा-3.48 करोड़
कांग्रेस-4.40 करोड़
रालोद-2.20 करोड़
किस दल की कितनी महिला प्रत्याशी
बसपा-2
भाजपा-5
सपा-2
कांग्रेस-2
रालोद-2