{"_id":"589ceb8d4f1c1b7e0b37afda","slug":"up-election-controversial-banner","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: ‘घर-घर मोदी, मर गए विरोधी’ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव: ‘घर-घर मोदी, मर गए विरोधी’
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 10 Feb 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में शहर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजीव राजा के रोड शो के दौरान ‘घर-घर मोदी, मर गए विरोधी’ वाले बैनर को लेकर तनातनी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस मसले को लेकर भाजपा प्रत्याशी के साथ खुली जीप पर सवार मेयर शकुंतला भारती ने एक पुलिस अधिकारी को झिड़क कर कार्यकर्ताओं से यह बैनर लगाने के कहा। बाद में मेयर ने कहा कि उस बैनर पर क्या लिखा था, उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा शहर प्रत्याशी संजीव राजा के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया था। संवेदनशील मदार गेट एरिया में कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा ‘घर-घर मोदी, मर गए विरोधी’ लिखा हुआ बैनर लगा दिया गया था। एक बैनर पर निवेदक के रूप में लक्ष्मी नारायण ‘लच्छो’का नाम अंकित था। पुलिस अधिकारियों ने इस पर आपत्ति दर्ज की और बैनर को हटवा दिया। कुछ कार्यकर्ता मेयर के पास पहुंच गये।
विज्ञापन
भीड़ के बीच पुलिस अधिकारी द्वारा मेयर को वस्तु स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया गया। इसी बीच कार्यकर्ता भी अपना पक्ष रखने लगे। भीड़ के बीच मेयर ने पुलिस अधिकारी को झिड़क दिया और कार्यकर्ताओं से कहा कि जाओ झंडे लगाओ मैं आ रहीं हूं। हालांकि बाद में मेयर शकुंतला भारती पुलिस से नोकझोंक की बात से मुकर गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने मोदी जी का पोस्टर हटवा दिया था तो मैंने पूछ था कि क्यों हटवाया। पोस्टर पर क्या लिखा हुआ था, इस बारे में उनके पास जानकारी नहीं है। इस संबंध में सीओ प्रथम राजकुमार का कहना है कि जिस पोस्टर को लेकर आपत्ति थी, उसे हिदायत देकर हटवा दिया गया।