फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election 2022 priyanka gandhi in lucknow for release women manifesto congress uttar pradesh assembly chunav

UP Election 2022: क्या प्रियंका गांधी के महिला केंद्रित वादे सिर्फ यूपी चुनाव के लिए हैं, अन्य राज्यों की महिलाओं के लिए क्या?

Wed, 08 Dec 2021 01:23 PM IST
Pratibha Jyoti प्रतिभा ज्योति
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले महीने यूपी में प्रियंका गांधी को एक खेत में कुछ महिलाओं ने रोटी-चटनी और गुड़ खिलाया था। प्रियंका ने उस दिन खेत में मौजूद करीब 50 महिलाओं के लिए खूबसूरत साड़ियां भिजवाईं है। कांग्रेस ने अपने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत अगले दो महीनों में उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ महिला मतदाताओं तक पहुंचने की योजना बनाई है।
loader
up election 2022 priyanka gandhi in lucknow for release women manifesto congress uttar pradesh assembly chunav
घोषणा पत्र जारी करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (मध्य में), आराधना शुक्ला व प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की खोई सियासी जमीन को फिर से हासिल करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में अपना पूरा फोकस महिलाओं पर बढ़ा दिया है। उन्होंने पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिशों के तहत बुधवार को महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने मनरेगा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा किया है। महिलाओं के लिए आवासीय खेल एकेडमी खोलने और पुलिस बल में 25 फीसदी महिलाओं को शामिल करने की घोषणा की है।

 
कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं को सालाना तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और छाज्ञाओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। वे आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह मासिक 10,000 और विधवा पेंशन के रूप में प्रति माह 1,000 रूपये देने, चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने जैसे वादे कर चुकी हैं।


हालांकि कांग्रेस ने अब तक पंजाब में भी इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है जहां वह सत्ता में वापसी चाहती है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिए कई तरह की घोषणाओं का पिटारा खोल चुके हैं। इसलिए सवाल उठ रहे हैं  कि क्या उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए किए गए प्रियंका गांधी के वादे सिर्फ यूपी चुनाव के लिए हैं या दूसरे राज्यों यानी पंजाब, उत्तराखंड और गोवा जहां यूपी के साथ ही चुनाव होने हैं वहां भी महिलाओं के लिए ऐसी घोषणाएं की जाएंगी?   

महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी
महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : Twitter : @priyankagandhi
फिलहाल तो सिर्फ यूपी के लिए इतने वादे
पार्टी के एक नेता ने बताया फिलहाल तो महिला केंद्रित वादों के राष्ट्रीय स्तर पर या दूसरे राज्यों में पूरी तरह से दोहराने की संभावना नहीं है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यूपी में इन वादों का उद्देश्य कांग्रेस के लिए एक वर्ग-आधारित वोट बैंक बनाना है। जहां पार्टी 1990 के दशक के बाद से समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के मजबूत होने से अपना आधार खो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ीं पार्टी की एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक ‘ वैसे तो हर राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में महिलाओं के लिए कांग्रेस की ओर से निश्चित रूप से कुछ वादे किए जाएंगे लेकिन उत्तर प्रदेश में किए गए वादे को प्रियंका गांधी का ट्रेडमार्क बनाने की कोशिश की गई है क्योंकि वह इस (उत्तर प्रदेश) चुनाव में कांग्रेस का चेहरा हैं। चुनाव का पूरा दारोमदार एक तरह से उन्हीं के कंधों पर है। यहां कुछ तो अलग करना था। अन्य राज्यों में, कांग्रेस की अन्य राजनीतिक विचारों को देखते हुए अलग तरह से घोषणापत्र तैयार करने की जरूरत पड़ सकती है।' 

महिला नेताओं को सीधा संपर्क में रहने को कहा
एक अन्य सूत्र ने बताया कि महिलाओं को ध्यान में रखकर किए वादे पार्टी की रणनीति का हिस्सा है जिसमें प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों शामिल थे। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ सप्ताह में प्रियंका गांधी ने कई महिला समूहों से मुलाकात की है और महिला नेताओं को उन्होंने उनसे सीधा संपर्क में रहने को कहा है। नवंबर महीने में प्रियंका गांधी ने चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट पर मंदाकिनी नदी में एक नाव पर खड़े होकर  स्वयं सहायता समूहों का संचालन करने वाली कई गांवों की  महिलाओं से संवाद किया। 

दो दिसंबर को मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में महिलाओं की भीड़
दो दिसंबर को मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में महिलाओं की भीड़ - फोटो : Twitter :@priyankagandhi
7,500 महिला कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में "लड़की हूं ब्रिगेड" का हिस्सा
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की योजना टाउनहॉल कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने की है जहां पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के साथ बातचीत करेंगी। कांग्रेस जल्द ही पदयात्रा, घर-घर अभियान, उत्तर प्रदेश भर में नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ डिजिटल आउटरीच कार्यक्रम भी शुरू करेगी जिसके केंद्र में महिलाएं होंगी।

लगभग 7,500 महिला कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में "लड़की हूं ब्रिगेड" का हिस्सा होंगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं तक जाएंगी और उन्हें कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रियंका गांधी के किए गए ‘प्रतिज्ञा’ (वादों) के बारे में बताएंगी। यह पहली बार है कि जब राज्य में कोई भी राजनीतिक दल महिला मतदाताओं तक पहुंचने के लिए इतना बड़ा अभियान चलाएगा। 

दूसरी पार्टियां भी महिलाओं के लिए कई वादे करने पर मजबूर
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि प्रियंका गांधी ने राज्य में दूसरी पार्टियों को भी इस बात के लिए मजबूर कर दिया है कि वे महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करें और चुनावी घोषणापत्र में उनके लिए कुछ खास वादे करें। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से अधिक समय से सत्ता से बाहर है। पिछले विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस को 403 सदस्यीय सदन में सिर्फ 6.25 फीसदी वोट और सात सीटें मिली थीं।

कांग्रेस की एक विधायक अदिति सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हो गई हैं, तो तकनीकी तौर पर अभी कांग्रेस के राज्य में छह विधायक ही हैं। 2019 के राष्ट्रीय चुनाव में, कांग्रेस को 80 में से सिर्फ एक सीट और 6.36 फीसदी वोट मिले थे। प्रियंका गांधी को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं के मुद्दे और 'नरम हिंदुत्व' से उनकी पार्टी को खोई हुई जमीन वापस हासिल हो सकती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed