{"_id":"61ca3d16a7417c3d0b3d1cb5","slug":"up-election-2022-bjp-devised-a-strategy-to-help-brahmins-in-the-up-elections-a-committee-formed-under-the-chairmanship-of-former-union-minister-shiv-pratap-shukla","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: ब्राह्मणों को साधने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में समिति गठित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Election 2022: ब्राह्मणों को साधने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में समिति गठित
Tue, 28 Dec 2021 03:54 AM IST
ओम. प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:54 AM IST
सार
रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ समिति के कामकाज का खाका तैयार किया । बैठक में शिवप्रताप शुक्ला, महेश शर्मा, बृजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, आनं स्वरूप संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत दर्जनभर नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
शिव प्रताप शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ब्राह्मण मतदाताओं की नाराजगी की चर्चाओं से चिंतित भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों की शंकाएं दूर करने और उन्हें लुभाने की रणनीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन
भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तर के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद रविवार को शुक्ला की अध्यक्षता में बनी समिति में महेश शर्मा, अभिजीत मिश्रा और राम भाई मोरकिया सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। सोमवार को समिति के सदस्य व उत्तर प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ समिति के कामकाज का खाका तैयार किया । बैठक में शिवप्रताप शुक्ला, महेश शर्मा, बृजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, आनं स्वरूप संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत दर्जनभर नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की तरफ से ब्राह्मणों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा उनकी उपेक्षा कर रही है। ऐसे में उन्हें इस सच्चाई से रूबरू कराना होगा कि भाजपा ने सभी के साथ ब्राह्मणों के लिए भी काम किया है।
वहीं, नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद समिति के सदस्य, महेश शर्मा ने कहा कि बैठक में पिछले चुनावों में भाजपा की जीत पर चर्चा की और आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिस्रा सहित तमाम ब्राह्मण नेता राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और ब्राह्मण मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव में अपनी सीटें बचाए रखने के लिए समाज के सभी तबकों को साधने का अभियान चला रखा है।