फ्रीलांसर नेता हूं, बीजेपी को हराने के लिए कहीं भी जाऊंगा : लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने आप को फ्रीलांसर राजनेता बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक फ्रीलांसर राजनेता हैं जो बीजेपी और आरएसएस जैसे संगठनों को पूरी तरीके से कुचलने के लिए किसी भी राज्य में जा सकते हैं। लालू अपने दामाद राहुल यादव के समर्थन में सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के ट्रंप हैं। जब से ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, अपने उलटे फैसलों को लेकर चर्चा में है। ठीक उसकी प्रकार नरेंद्र मोदी भी अपने नोटबंदी, नकदी लेन-देन बंद करने जैसे उल्टे फैसलों के कारण चर्चा में बने है। जब से मोदी ने देश की सत्ता संभाली है देश का सकल घरेलू उत्पाद घट गया है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। पांच करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाले मोदी पांच लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दे सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ छल किया है। चुनाव में उन्होंने कालाधन देश में वापस लाने और हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने का वादा किया था। भाजपा की सरकार को ढाई साल से अधिक समय हो गया लेकिन देशवासियों के खाते में आज तक 15-15 लाख रूपये नहीं आए।
लालू ने कहा कि अमित शाह जो कही का नेता नहीं वह अब इस चुनावी वादे को जुमला बताते है। भाजपा ने हर साल पांच करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था ढाई साल में वह पांच लाख युवाओं को भी रोजगार नहीं दिला सकी। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश के लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। लोगों को अपने रुपये लेने के लिए ही लाइन में खड़ा कर दिया।
उन्होने कहा कि नोटबंदी से कई फैक्ट्रियां बंद हो गई। फक्ट्रियों में काम करने वाले 40 करोड़ दिहाड़ी मजदूर बेरोजगार हो गए है। नोटबंदी के बाद मोदी ने देश के लोगों से पचांस दिन मांगे थे। सब कुछ ठीक नहीं होने पर देश के किसी भी चौराहे पर फांसी देने की बात कही थी। सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ जनता ने अपने वादा पूरा किया अब मोदी की बारी है वह चौराहे का चुनाव कर जनता को बताए।
उन्होंने कहा कि मोदी मेक इन इंडिया की बात करते है जब मोदी प्रधानमंत्री बने भारत में विदेशी निवेश शून्य हो गया है। भारत में पैसा आने के बजाए उल्टे भारत का पैसा विदेशों में जा रहा है। भाजपा संघ का ही राजनीतिक रूप है जब संघ दलितों और पिछड़ों का नहीं हो सकता तो भाजपा से उम्मीद बेकार है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है।