{"_id":"57a377a94f1c1b6f152bb2f3","slug":"up-election-2017-bjp-congress-paliyament-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी से ट्रिपल आईटी बंद करने पर राज्यसभा में कांग्रेस मुखर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेठी से ट्रिपल आईटी बंद करने पर राज्यसभा में कांग्रेस मुखर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केसंसदीय क्षेत्र अमेठी से ट्रिपल आईटी शाखा को बंद करने से नाराज कांग्रेस ने बृह्सपतिवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर बदले की भावना से कदम उठाने का आरोप लगाकर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
सरकार ने इस आरोप को खारिज कर बंदी के पीछे तकनीकी वजह होने की बात कही। राज्यसभा में शून्यकाल में कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने इस मुद्दे को उठाया। तिवारी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा नीत सरकार बनी है, इन दो साल की अवधि में कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमोठी में कामों को लगातार बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह राजनीतिक बदले की भावना लगता है। अमेठी के टीकरमाफी में चल रही ट्रिपल आईटी की शाखा इसी कड़ी में बंद की गई। इसी दौरान कांग्रेस केराज्यसभा में नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दोनों जगह हार का बदला भाजपा जनता से ले रही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी कई परियोजना या तो बंद कर दी गई या फिर उनको बदल दिया गया। यह ठीक नहीं है। कांग्रेस के इस हमले का जवाब दिया संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने दिया। उन्होंने बदले की भावना से किसी तरह की कार्रवाई किए जाने जाने के आरोप को नकार दिया।
कहा कि ट्रिपल आईटी बंद करने के पीछे कोई तकनीकी वजह रही होगी। हम संबंधित मंत्रालय से असलियत पता कर कांग्रेस को जानकारी दे देंगे।