फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up cm yogi adityanath government six month work report card

योगी ने पेश किया 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड, बोले- मेरे शासनकाल में नहीं हुआ एक भी दंगा

Tue, 19 Sep 2017 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath government six month work report card
योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि मार्च 2017 के बाद दंगे की एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जंगलराज से निकालना हमारी सरकार की प्रायॉरिटी में था। इस बात की खुशी है कि मंत्रियों की मेहनत से लोगों में विश्वास की भावना आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उन्नत तकनीकी से जोड़ने का काम शुरू किया है। इतना ही नहीं किसानों की खुशहाली के लिए उनकी आय दोगुनी करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पहले 100 दिनों में 80 हजार किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया । साथ ही बड़ी संख्या में जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया। 
 

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति ला रही है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना शुरू की गई है। सीएम ने कहा कि राज्य के अंदर 431 एनकाउंटर के दौरान कई कुख्यात अपराधी मार गिराए गए हैं। लखनऊ मेट्रो की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की कई शहरों में मेट्रो चलाने की योजना है।



विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम ने सपा और बसपा की जातिवादी और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास की गाड़ी को रोक दिया। क्योंकि इन सरकारों ने भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed