फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP CM Yogi Adityanath attacks Congress President Rahul Gandhi in Gorakhpur

योगी का राहुल पर तीखा हमला, बोले- भ्रष्टाचारी से क्यों मिले जवाब दें

Mon, 30 Apr 2018 06:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath attacks Congress President Rahul Gandhi in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं लेकिन वास्तविकता है कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है। इसके मुखिया राहुल गांधी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, वहीं लालू जैसे लोगों से जाकर मिलते हैं। लालू को भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में कोर्ट से सजा मिल चुकी है। मेरा मानना है कि इस बारे में राहुल को जवाब देना चाहिए। यह देश की जनता भी जानना चाहती है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को सुबह 10 बजे से गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया, फिर मीडिया कर्मियों से बात की। मीडिया के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी क्या बोलते हैं? क्या करते हैं, यह देश की जनता बखूबी जानती है। उनके बरगलाने से जनता का विश्वास मोदी सरकार से नहीं उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा केंद्र में फिर बहुमत की सरकार बनाएगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई सरकार 2004 से 2014 तक रही थी। इस दौरान देश का खजाना खाली हो गया। भ्रष्टाचार की सारी पराकाष्ठा पार हो गई। 


तत्कालीन सरकार के कई मंत्रियों को जेल तक जाना पड़ा था। अब उनके नेता भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रहे हैं, यह तो हास्यास्पद है। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवानों के लिए काम कर रही हैं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed