फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up chief minister yogi adityanath live updates gorakhpur

खबरों की गुणवत्ता से ही है अमर उजाला की पहचान : योगी

Sat, 18 Jan 2020 07:12 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 18 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
up chief minister yogi adityanath live updates gorakhpur

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गीडा दफ्तर में अमर उजाला के डिजिटल संस्करण gorakhpur. amarujala.com का लोकार्पण किया। लैपटॉप पर जैसे ही मुख्यमंत्री ने एक क्लिक किया, उनके सामने लगी स्क्रीन पर खबरों के दिखने का सिलसिला शुरू हो गया। शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खबरों की गुणवत्ता से ही अमर उजाला की पहचान है। मुझे पूरा विश्वास है कि डिजिटल संस्करण भी उसी मानदंडों के अनुरूप दिखेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उनके साथ एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह, एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, आरपीएम समूह के डायरेक्टर अजय शाही भी थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव पर व्यूवर के सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने अमर उजाला के प्रकाशन यूनिट को भी देखा और अत्याधुनिक नई मशीन का बटन दबाकर अखबार की प्रकाशित होती प्रतियों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवा टीवी नहीं देखते हैं। स्मार्ट फोन पर ही वे देश, दुनिया से जुड़ी खबरों को देख लेते हैं। मीडिया के समक्ष बड़ी चुनौती है कि वे सकारात्मक और गुणवात्तापरक खबरें प्रस्तुत करें।


खबरें सकारात्मक होंगी तो बहुत सारे लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। अब यह तय करना पड़ेगा कि निर्माण को चुनना है कि विध्वंस को। निर्माण से ही कोई भी जीवित रह सकता है चाहे वह मीडिया ही क्यों न हो? मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने डिजिटिलाइशेन के महत्व को समझते हुए ई-ऑफिस की शुरूआत की। आने वाले समय में डिजिटल माध्यम का और ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

 

खास बातें

  • मैं मानता हूं कि पूरी व्यवस्था पेपरलैस होगी, डिजिटलीकरण होगा। 
  • ढाई वर्ष के दौरान यूपी में इस दिशा में बेहतरीन कदम उठाए गए। 
  • सबसे पहली शुरुआत ई ऑफिस से हुई। हमारे लेखपाल के पास भी स्मार्टफोन है। 
  • हमने उसे आई पैड उपलब्ध कराए हैं, प्रक्रिया के साथ जोड़ा है। 
  • आंगनवाड़ी वर्कर को भी स्मार्टफोन दिए हैं। शासन के सभी ऑफिस को ई ऑफिस से जोड़ा है। 
  • हम पूरी व्यवस्था को एक जगह से मॉनिटर कर सकते हैं। डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी का भुगतान हो रहा है।
  • ये सुविधा नहीं होती तो किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाते। 
  • हम इसलिए सफल रहे क्योंकि तकनीक का उपयोग किया। हमने आधार से सबको जोड़ा। 
  • खबरों की गुणवत्ता को, जिसके लिए अमर उजाला जाना जाता है बनाए रखें। 
  • आज का युवा नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करता है। 
  • समाज के लिए पॉजिटिव बनना होगा। 
  • पॉजिटिव न्यूज देंगे तो बहुत लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है। 
  • नेगेटिव न्यूज बहुत लोगों के जीवन में निराशा ला सकता है। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed