फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up chief minister akhilesh yadav says better to go with mayawati

बहुमत न मिला तो मायावती से हाथ मिलाना पसंद करूंगा : अखिलेश यादव

Thu, 09 Mar 2017 09:35 PM IST
विनीत खरे और दिलनवाज पाशा
विनीत खरे और दिलनवाज पाशा Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
up chief minister akhilesh yadav says better to go with mayawati
अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीबीसी हिंदी के साथ फेसबुक लाइव में कहा कि 11 मार्च का चुनावी नतीजा उनके पक्ष में आएगा। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिए कि चुनाव परिणामों में उन्हें या किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता है तो राष्ट्रपति शासन की जगह वो मायावती से हाथ मिलाना पसद करेंगें।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में समाजवादी पार्टी की रणनीति क्या होगी? इस सवाल पर अखिलेश यादव का कहना था, "हां अगर सरकार के लिए जरूरत पड़ेगी तो राष्ट्रपति शासन कोई नहीं चाहेगा। हम नहीं चाहते कि यूपी को बीजेपी रिमोट कंट्रोल से चलाए।"
विज्ञापन


चुनाव से पहले ही पारिवारिक कलह के चलते पिता मुलायम सिंह यादव के नाराज होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "नेताजी का जहां मन किया वहां प्रचार करने गए। हमने उनसे कुछ नहीं कहा।" अपने चाचा शिवपाल यादव से नाराजगी की बात से इनकार किया। साधना गुप्ता के प्रतीक यादव को राजनीति में लाने पर अखिलेश का कहना था कि जो राजनीति में आना चाहेगा उसे कौन रोकेगा। राजनीति में सभी को आना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'राहुल और मेरी सोच एक जैसी'

up chief minister akhilesh yadav says better to go with mayawati
अखिलेश यादव

अखिलेश ने कांग्रेस से गंठबंधन पर कहा कि राहुल गांधी और वो एक जैसी सोच वाले है, "राहुल भी चाहते हैं कि प्रदेश का विकास हो। मैं राहुल गांधी को पहले से ही जानता हूं। हमने एक संदेश दिया कि जो धर्मनिरपेक्ष सरकार चाहते हैं जो विकास के लिए सरकार चाहते हैं इसलिए कांग्रेस का साथ दिया। मैं कंजूस के साथ दोस्ती नहीं करता।"

अखिलेश ने स्वीकार किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को साथ लाने में राहुल और प्रियंका दोनों की भूमिका रही है। जबकि प्रशांत किशोर के बारे में उनका कहना था कि उनका काम करने का तरीका अलग है और बदलती राजनीति में ऐसे लोग आए तो अच्छा ही है।

समाजवादी पार्टी के एक मंत्री गायत्री प्रजापति को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा, "इस मामले की सुप्रीम कोर्ट निगरानी कर रहा है। मैंने पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है।" "मैं चुनाव के दौरान कोई कदम उठाना नहीं चाहता था क्योंकि इसका गलत संदेश जाता। मैं गठबंधन की बात अभी नहीं कह सकता क्योंकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।" लखनऊ में हुई मुठभेड़ और सैफुल्लाह के मामले में अखिलेश ने कहा कि पुलिस और सरकार को बहुत सतर्क रहना होगा ताकि इसमें कोई और युवा न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed