{"_id":"58cc4f374f1c1b277532a112","slug":"up-cheifminister-name-will-announce-today-manoj-sinha-keshav-prasad-maurya-swatntradev-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, मनोज सिन्हा के नाम पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, मनोज सिन्हा के नाम पर लग सकती है मुहर
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार की कमान के सवाल को छोड़ कर सब कुछ फाइनल है। शनिवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री तय होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में नए मुख्यमंत्री करीब तीन दर्जन मंत्रियों के साथ लखनऊ के स्मृति उपवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री पद की रेस में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, सूबे के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्रदेव सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के संबंध में भी अपने फैसले से सबको चौंका सकते हैं। चूंकि राजपूत बिरादरी के त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड की सरकार की कमान देने का फैसला हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ इस पद की दौर से बाहर हो चुके हैं।
अतिविशिष्ट सूत्र के मुताबिक उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ और योगी आदित्यनाथ के अलावा मनोज सिन्हा, मौर्य और स्वतंत्रदेव के नाम का विकल्प खुला रखा है। रावत के नाम पर मंथन के और अंतिम फैसले के बाद प्रधानमंत्री के पास यही तीन विकल्प हैं। इनमें मौर्य और स्वतंत्रदेव एक ही कुर्मी बिरादरी से हैं। यूपी में कड़ी मेहनत के बाद मौर्य ने जहां पीएम मोदी और अध्यक्ष शाह का दिल जीता है, वहीं संगठन कार्य में दक्ष और बेहद ईमानदार स्वतंत्रदेव पीएम मोदी के गुड लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
विधान परिषद के सदस्य स्वतंत्र देव को लखनऊ पहुंचने का निर्देश भी दिया गया है। इसी प्रकार तीन बार सांसद रह चुके रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी प्रधानमंत्री के पसंदीदा चेहरों में से एक हैं। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती दौर में विकल्प के तौर पर सतीश महाना और सुरेश खन्ना के नामों पर भी चर्चा हुई थी। मगर बाद में ये दोनों नाम किनारे हो गए।