{"_id":"5849cda54f1c1be35944a87b","slug":"up-board-examinations-from-february-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से, होली से पहले पूरी होगी हाईस्कूल की परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से, होली से पहले पूरी होगी हाईस्कूल की परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2017 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि परीक्षा लगभग एक महीने तक चलेगी। हाईस्कूल की परीक्षा छह मार्च तक कुल 15 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने होली से पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पूरी करने का कार्यक्रम तैयार किया है। होली 12-13 मार्च को पड़ रही है। इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक कुल 20 कार्य दिवस में पूरी हो जाएगी। 2016 में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
2017 में हाईस्कूल में 3404471 और इंटरमीडिएट में 2624681, इस प्रकार कुल मिलाकर 6029152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सचिव ने बताया कि तिथि तय करके जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन